Current Date
Madhya Pradesh

नगर निगम ने अवैध उपयोग परिवर्तन और तोड़फोड़ पर 150 से अधिक हितग्राहियों को जारी किए नोटिस

Published: May 21, 2025

विंध्य भास्कर, रीवा। नगर पालिक निगम रीवा ने शहर की विभिन्न योजनाओं में आवंटित अचल सम्पत्तियों के दुरुपयोग और अवैध तोड़फोड़ के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लगभग 150 से अधिक हितग्राहियों को नोटिस जारी किए हैं। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर यह कार्रवाई हेडगेवार नगर, नेहरू नगर, अपना बाजार, तानसेन काम्पलेक्स, व्यंकट बाजार, लक्ष्मी मार्केट, डॉ. अम्बेडकर बाजार सहित अन्य व्यावसायिक परिसरों में की गई है। इन क्षेत्रों में 30 वर्षीय लीज या 35 माह के किराए पर आवंटित दुकानों, फ्लैटों, भवनों और भूखंडों के मूल स्वरूप में परिवर्तन, उपयोग परिवर्तन और अवैध तोड़फोड़ के मामले सामने आए हैं।

नगर निगम के अनुसार, कई हितग्राहियों ने आवंटित दुकानों और फ्लैटों का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के विपरीत किया है। आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित भूखंडों और भवनों को व्यावसायिक परिसरों में परिवर्तित कर दिया गया है। इसके अलावा, दुकानों के बीच की दीवारें तोड़कर उन्हें एक साथ मिला लिया गया, छतों को तोड़कर आवासीय फ्लैटों का व्यावसायिक उपयोग किया गया, और स्थाई पार्टीशन, गैलरी अवरोध, मेजनाइन फ्लोर जैसे अवैध निर्माण किए गए। इन गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए निगम ने सख्त रुख अपनाया है।

नोटिस में हितग्राहियों को 15 दिनों के भीतर अपने अभिलेखों सहित जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यदि उन्होंने नगर निगम या नगर तथा ग्राम निवेश से उपयोग परिवर्तन, मूल स्वरूप में परिवर्तन या स्थाई निर्माण की अनुमति प्राप्त की है, तो संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ऐसा न करने पर मध्यप्रदेश नगरपालिका (अचल सम्पत्ति का अंतरण) नियम, 2016, यथा संशोधित नियम 2021 और 2023 के प्रावधानों के तहत आवंटन निरस्त कर पट्टा रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

निगम आयुक्त की अपील
निगम आयुक्त डॉ. सोनवणे ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और बिना अनुमति के कोई भी परिवर्तन या तोड़फोड़ न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान शहर में अचल सम्पत्तियों के दुरुपयोग को रोकने और योजनाओं के मूल उद्देश्य को बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है।

प्रमुख क्षेत्रों और हितग्राहियों की सूची
डॉ. अम्बेडकर बाजार: दुकान क्र. 12 लद्धाराम ठारवानी, दुकान क्र. 13 पायल ठारवानी, दुकान क्र. 14 विजय ठारवानी, दुकान क्र. 15 भारत ठारवानी।
व्यंकट बाजार: दुकान क्र. 4 सविता बजाज, फ्लैट क्र. 4 रमेश, माधव, दुकान क्र. 5 कन्हैया, रवि, श्री तुलसी, सुनील, फ्लैट क्र. 8 राज कुमार डुडानी, दुकान क्र. 12 गोविंद दास, फ्लैट क्र. 12 बलराज मदनानी, दुकान क्र. 17 राजेश मेघानी, दुकान क्र. 20 उषा सिंह, दुकान क्र. 9 रेखा छुगानी, नीतू छुगानी, दुकान क्र. 14 मदनलाल छुगानी, दुकान क्र. 18 रीना मदनानी, दुकान क्र. 10 कृपाल छुगानी, दुकान क्र. 11 दीपक छुगानी, दुकान क्र. 16 दीपक मेधानी, दुकान क्र. 23 मनोज मोटवानी, दुकान क्र. 24 प्रेमप्रकाश लालवानी, दुकान क्र. 25 मेघराज बगै, गोदाम क्र. 04 मेघराज वाधवानी, गोदाम क्र. 03 रामनदास कोटवानी, गोदाम क्र. 02 नम्रता डिगवानी, गोदाम क्र. 01 शंकरलाल लालवानी, गैरिज क्र. 02 बलराज मदनानी, गैरिज क्र. 04 रेखा छुगानी।
तानसेन काम्पलेक्स, सिरमौर चौराहा: शोरूम क्र. 1 अनिल कुमार अग्रवाल, शोरूम क्र. 2 श्रीमती शशि गुप्ता, शोरूम क्र. 5 सपना गुप्ता, दुकान क्र. 49 ओम नारायण गुप्ता, दुकान क्र. 50 सपना गुप्ता, शोरूम क्र. 10 विशम्भर लाल आनंदानी, शोरूम क्र. 11 संगीता गुप्ता, शोरूम क्र. 13 सुरेश कुमार गुप्ता, रेस्टोरेंट हॉल (728 वर्गफीट) देवांश श्रीवास्तव।
न्यास बाजार, सिरमौर चौराहा: दुकान क्र. 5 एस आर उदय प्रकाश मिश्रा, दुकान क्र. 7 एस आर सुरेंद्र कुमार तिवारी, दुकान क्र. 10, 11 श्याम बिहारी मिश्रा, दुकान क्र. 12 जगदीश प्रसाद शुक्ला, दुकान क्र. 13 रीता शुक्ला, दुकान क्र. 14 प्रतिमा सिंह, दुकान क्र. 15 श्यामा कपूर, दुकान क्र. 16 महेश कुमार गुप्ता।
लक्ष्मी मार्केट: दुकान क्र. 02 शशी देवी कुल चन्दानी, दुकान क्र. 03 टऊमल, दुकान क्र. 05 श्याम लाल, दुकान क्र. 09 अनिल कुमार अहुजा, सुनील कुमार अहुजा, दुकान क्र. 11 बसन्त लाल।
अपना मार्केट: दुकान क्र. 02 राजेश कुमार, दुकान क्र. 06, 07 जयराम दास।
समृद्धि काम्पलेक्स (धोबिया टंकी): दुकान क्र. 05 प्रवीण कुमार गुप्ता, दुकान क्र. 16 अनिल शुक्ला, दुकान क्र. 38 मो. असलम, दुकान क्र. 53 दीपक साहू।
नीलाम्बरा काम्पलेक्स: दुकान क्र. 18 अनिल कुमार।
इंदिरा मार्केट: दुकान क्र. 12, 13, 14, 15, 16, 35, 36, 37 सुरेश कुमार निरंकारी।
प्रकाश काम्पलेक्स: दुकान क्र. 5, 72, 73 सुदामा निरंकारी, दुकान क्र. 03 मो. अमीन, दुकान क्र. 05 रामलखन सोनी, दुकान क्र. 03 शंकर लाल, दुकान क्र. 20 अशोक कुमार छुगानी, दुकान क्र. 30 दिलीप कुमार, दुकान क्र. 23 उमेश कुमार मसन्द।
हेडगेवार नगर: एम.आई.जी. 9 अमित कमलेश, एम.आई.जी. 22 मनोज्ञा सिंह, एम.आई.जी. 32 मयूरिका सिंह, जूनियर एम.आई.जी.-1 सी, एच.आई.जी.-1 रमेश कुमार मंशानी।
नेहरू नगर: एम.आई.जी. 2/1/707, 2/1/708 श्यामनारायण गुप्ता, 2/1/709 शिवप्रकाश पाण्डेय, 2/1/710 सीता देवी पाठक, 2/1/711 सिया द्विवेदी, भूखंड 3/15/81 शकुन्तला सिंह, 3/15/82 संजय सिंह देव, 3/15/84 काजल माधवानी, 3/15/85 उप्पल मोटर्स, 3/15/86 जसवीर कुमार उप्पल, 3/15/87 युवराज सिंह, 3/14/95 अर्चना सिंह, तेजस्वी सिंह, 3/14/99 अमृतलाल गुप्ता, 3/14/100 राजबहोर गुप्ता, एम.आई.जी. 3/10/167 राजकुमार गुप्ता, 3/10/168 ज्योती मिश्रा, 3/10/170 किरण शुक्ला, 3/8/176 कंचन शुक्ला, 3/8/195 अनुराग मिश्रा, 3/12/116 गोविन्दनारायण अग्रवाल, 3/13/111 रामकरण रजक।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment