Current Date
Madhya Pradesh

पटवारी की कार पर पथराव; जीतू का आरोप- सरकार करवा सकती है हत्या

Published: September 2, 2025

भोपाल: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता को कथित रूप से अपशब्दों के विरोध में रविवार को भाजपा ने प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन किया। उधर, कांग्रेस ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन चलाए हुए है। इसी में रविवार को रतलाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार पर पथराव हो गया। धाकड़ समाज के लोगों ने काले झंडे भी दिखाए।

  • मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन, वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलित
  • मान-अपमान और चोरी पर सियासी जंग

पटवारी की कार पर पथराव
रतलाम. मांगरोल में रविवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले को धाकड़ समाज के लोगों ने काले झंडे दिखाए। किसी शरारती तत्व ने उनके वाहन पर पत्थर दे मारा। इससे शीशा चटक गया। धाकड़ समाज पटवारी का उस दिन से विरोध कर रहा है, जिस दिन से पटवारी ने मंदसौर के भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद टिप्पणी की थी। समाज का कहना है कि एक व्यक्ति के गलत काम से पूरे समाज का आकलन नहीं किया जा सकता है। बाद में पटवारी सातरूंडा में समाज के कुछ लोगों से माफी मांगी। कहा, वह बात समाज के लिए नहीं, बल्कि भाजपा के लिए थी। पटवारी ”वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन में शामिल होने आए थे। मांगरोल में धाकड़ समाज भी प्रदर्शन कर रहा था। पटवारी का काफिला क्षेत्र से गुजरा तो प्रदर्शनकारियों ने मार्ग घेरकर नारेबाजी की। इस बीच किसी ने पत्थर फेंका। पुलिस ने नेताओं को वाहन में बैठाकर रवाना किया। पत्थर फेंकने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जीतू का आरोप- सरकार करवा सकती है हत्या
पटवारी ने प्रदेश सरकार पर सियासी हमला किया। कहा, कांग्रेस ने बढ़ते नशे पर सवाल पूछे तो सरकार बौखला गई। मोहन सरकार हमले करवा रही है। सरकार हत्या भी करवा दे तो भी नशे के खिलाफ अभियान बंद नहीं होगा। पटवारी ने करीब 3 किमी लंबी जनसमर्थन यात्रा निकाली। सभा में पटवारी ने कहा, जब से अभियान शुरू किया है, तब से चार बार हमला हो चुका है। आरोप लगाया, मांगरोल में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष ने हमला करवाया है।

भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुतले की अर्थी निकाली। प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता रेड क्रॉस चौराहे पर जमा हुई। नारेबाजी कर कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगीं। हालांकि पुलिस ने उन्हें सिद्धांता हॉस्पिटल के सामने रोक दिया। बारिश के चलते कार्यकर्ताओं ने अर्थी को वहीं तोड़ दिया और प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, नेहा बग्गा भी शामिल रहीं। खंडेलवाल ने कहा- राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जिनके संरक्षण में हर नेता बहनों के बारे में गलत कमेंट करता है। अभी जीतू पटवारी ने हमारी बहनों के बारे में एक टिप्पणी की। ऐसी अशोभनीय टिप्पणी अगर कोई कर सकता है तो कांग्रेस और जीतू पटवारी जैसे नेता ही कर सकते हैं।

सागर : महिला मोर्चा ने तीन बत्ती स्थित कांग्रेस दफ्तर के सामने मौन धरना दिया। कार्यकर्ता नारे लिखे तख्तियां लिए थीं। धरना स्थल पर रामधुन और भजन गुंजायमान होते रहे।
शाजापुर : बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी और जीतू पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाए गए कि कांग्रेस मातृशक्तिका लगातार अपमानकर रही है।
सिवनी : कचहरी चौक पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध रोष प्रकट किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए।

Related Story
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

Leave a Comment