Current Date
Madhya Pradesh

सीएम हेल्पलाइन: 5-6 वर्षों से लंबित शिकायतों पर भड़के रीवा कमिश्नर, एसडीएम त्योंथर को कारण बताओ नोटिस जारी

Published: September 23, 2026

रीवा। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने 5 से 6 वर्षों से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण न होने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी है कि शिकायतों को लंबे समय तक बिना वजह अटकाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली जिले की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा, “शिकायतों का सालों तक लंबित रहना क्षमा योग्य नहीं है।” उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों को छोड़कर शेष सभी लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने तथा अदालती मामलों में समय पर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने 1723 दिनों से लंबित एक प्रकरण का निराकरण न करने पर एसडीएम त्योंथर को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, सीधी, सिंगरौली जिले में वर्षों से लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और जो प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है उन्हें छोड़कर अन्य प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों में भी न्यायालय में जवाब प्रस्तुत किये जाएं।

कमिश्नर ने रीवा जिले के विनीत द्वारा निर्वाचन संबंधी पेमेंट न होने की शिकायत की समीक्षा की। उक्त शिकायत 1901 दिवस से बिना निराकरण के लंबित थी। कमिश्नर ने रीवा कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को निर्देश दिए कि संबंधित शिकायतकर्ता का पेमेंट प्राथमिकता से करते हुए शिकायत को क्लोज किया जाए। इसी क्रम में कमिश्नर ने अशोक द्वारा 1553 दिवस पूर्व दवा सप्लाई के ऑर्डर से संबंधित शिकायत जिसका निराकरण अब तक नहीं हुआ था उसके निराकरण करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

कमिश्नर ने हैंडपंप की जांच में अनावश्यक देरी करने की शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई न करने पर पीएचई विभाग के संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग की एक शिकायत को भी संतोषजनक रूप से बंद करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने सिंगरौली जिले की 1359 दिवस से लंबित सीएम हेल्पलाइन की एक शिकायत की समीक्षा की। बताया गया कि संबंधित शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग की मातृ वंदना योजना से संबंधित थी। कमिश्नर ने संबंधित डीपीओ को प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रकरण के निराकरण में अब तक की गई लापरवाही के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर पर कार्रवाई करें। कमिश्नर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त हुई गायत्री देवी के मानदेय से संबंधित प्रकरण को संतुष्टि पूर्वक बंद करने के निर्देश दिए। वहीं ददुम्न सिंह के एक प्रकरण में स्पेशल टीम बनाकर जांच कर प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। कमिश्नर ने 2016 दिवस से अधिक एक पुरानी शिकायत की समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को प्रकरण के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने सतना जिले के हीरालाल गुप्ता की एक शिकायत में अब तक हुई पर्याप्त कार्रवाई को देखते हुए शिकायत फर्स्ट क्लोज करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग की काफी संख्या में वर्षों पुराने लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। इस दौरान कमिश्नर ने 100 दिवस से अधिक दिनों की शिकायतों की भी समीक्षा की और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबे समय तक निराकरण के अभाव में लंबित शिकायत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें। कमिश्नर ने कहा कि शिकायतों का लंबे समय तक लंबित रहना क्षमा योग्य नहीं है।

कमिश्नर ने सतना जिले में गत सप्ताह दो गर्भवती महिलाओं की मृत्यु होने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को पद से हटाने एवं संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी चेकअप शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें और एनपीसी कार्ड भी शत-प्रतिशत जारी करें। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक शिक्षा एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों का निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी जो सितंबर माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनका पेंशन प्रकरण प्राथमिकता से पेंशन कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीपीओ प्रदान किया जा सके। बैठक में संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र सिंह पटेल, उपायुक्त राजस्व एल एल अहिरवार, उपायुक्त श्रीमती दिव्या त्रिपाठी सहित सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment