Current Date
Madhya Pradesh

Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें

Published: September 23, 2026

रीवा। जिले में हाल में हुई लगातार वर्षा एवं खेतों में जलभराव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका को लेकर कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र, रीवा द्वारा किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वर्तमान मौसम की परिस्थितियों में धान की फसल में कीट एवं रोगों की नियमित निगरानी किया जाना आवश्यक है। उप संचालक कृषि यू.पी. बागरी ने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे अपने धान के खेतों का नियमित निरीक्षण करें। पत्तियों पर पत्ती लपेटक कीट के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग के मैदानी अमले अथवा कृषि विज्ञान केंद्र रीवा के वैज्ञानिकों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें। अनावश्यक रूप से कीटनाशकों का प्रयोग न करें तथा अनुशंसित कीटनाशक का निर्धारित मात्रा में ही उपयोग करें।

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पत्ती लपेटक कीट धान की पत्तियों को मोड़कर अंदर से हरे भाग को खाता है। इसके प्रकोप की स्थिति में पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देने लगती हैं तथा अधिक प्रकोप होने पर पत्तियां सूख सकती हैं। इससे पौधों की वृद्धि एवं उत्पादन प्रभावित होने की संभावना रहती है। अतः ऐसे लक्षण दिखाई देने पर किसान तत्काल खेत का निरीक्षण करें। पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप के लक्षण दिखाई देने पर नियंत्रण हेतु क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 9.3 % + लैम्ब्डा-साइहेलोथ्रिन 4.6% ZC-80 से 100 मिलीलीटर प्रति एकड़ या इंडोक्साकार्ब 14.5% SC-150 मिलीलीटर प्रति एकड़ अथवा थायामेथोक्सम 12.6% + लैम्ब्डा-साइहेलोथ्रिन 9.5% ZC-60 से 80 मिलीलीटर प्रति एकड़ में से किसी एक कीटनाशक का निर्धारित मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है।

किसानों को सलाह दी गई है कि एक समय में इनमें से किसी एक कीटनाशक का ही प्रयोग करें। कीटनाशक का छिड़काव फसल की स्थिति एवं प्रकोप के आधार पर कृषि विभाग अथवा कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी मार्गदर्शन तथा उत्पाद के लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार किया जाए। अनावश्यक रूप से विभिन्न कीटनाशकों को आपस में मिलाकर प्रयोग न करें। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि खेत में अनावश्यक रूप से लंबे समय तक पानी भरा न रहने दें तथा आवश्यकतानुसार जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें। फसल की नियमित निगरानी करते हुए प्रारंभिक अवस्था में ही कीट प्रकोप की पहचान कर नियंत्रण उपाय अपनाना अधिक प्रभावी रहेगा। उप संचालक कृषि ने जिले के कृषकों से अपील की है कि पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि समय पर खेत का निरीक्षण कर कृषि विभाग के मैदानी अमले अथवा कृषि विज्ञान केंद्र, रीवा से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें तथा अनुशंसित नियंत्रण उपाय अपनाकर धान की फसल को संभावित नुकसान से बचाएं।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment