Current Date
Madhya Pradesh

Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर

Published: September 24, 2026

भोपाल/सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेती का भविष्य उज्जवल है और किसानों को समय के साथ कृषि पद्धतियों में बदलाव लाते हुए नई तकनीक, फसल विविधीकरण और खाद्य प्रसंस्करण को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से जुड़कर किसान अपनी आय के नए रास्ते खोल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात सीधी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मंत्रालय भोपाल से वर्चुअली संबोधित करते हुए कही।

मिलेट उत्पादन में सीधी अग्रणी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी मिलेट उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है। जिले में कोदो, कुटकी, सांवा, मिजरी और काकुन जैसी मिलेट फसलें पारंपरिक रूप से उगाई जाती हैं, जो स्थानीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि श्रीअन्न को बढ़ावा देने के लिए जिले में करीब 2 हजार हेक्टेयर में रागी और लगभग ढाई हजार हेक्टेयर में कोदो की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास केवल श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों को प्रसंस्करण और बाजार से जोड़ना भी है, ताकि कृषि उपज का बेहतर मूल्य मिल सके और किसानों की आमदनी के नए अवसर बनें। मुख्यमंत्री ने चंद्रेह शिव मंदिर में विराजे बाबा भोलेनाथ, बढ़ौरानाथ स्वामी एवं जगत जननी जगदंबा को नमन करते हुए सीधी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी उल्लेख किया।

पर्यटन और दरी कारीगरी में भी सीधी की पहचान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध सीधी में खेती-किसानी के साथ पर्यटन, दरी कारीगरी, प्रकृति और लोक संस्कृति की भी बड़ी संभावनाएं हैं। पंजा दरी और कालीन कारीगरी ने सीधी को अलग पहचान दिलाई है और इन उत्पादों की मांग विदेशों तक है।

उन्होंने बताया कि पंजा दरी एवं कालीन जैसे हथकरघा उत्पादों को एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) के तहत बढ़ावा दिया जा रहा है। रामपुर नैकिन के भरतपुर गांव में हथकरघा एवं खादी परिधान निर्माण की इकाई भी संचालित है, जिससे स्थानीय कारीगरों को रोजगार एवं आय के अवसर मिल रहे हैं।

तकनीक से बढ़ रही कृषि की उत्पादकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी के किसान कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं। जिले में धान, गेहूं, सरसों, चना, तिल और अरहर के साथ फल एवं सब्जियों का उत्पादन भी हो रहा है। टमाटर उत्पादन में सीधी की विशेष पहचान है।

प्याज, आलू, भिंडी, खीरा और बैंगन के साथ कटहल, कलमी आम, ग्राफ्टेड अमरूद, कलमी नींबू, फूलगोभी और चुकंदर जैसी फसलों में मल्चिंग एवं ड्रिप सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पानी की बचत के साथ उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है।

समर्थन मूल्य के लिए समय पर कराएं पंजीयन
मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए समय रहते पंजीयन कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है और कृषि ऋण चुकाने की व्यवस्था भी किसानों की सुविधा के अनुरूप की गई है।

दुग्ध उत्पादन से आय बढ़ाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने किसानों को दुग्ध उत्पादन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि सीधी में पिछले छह महीनों में महिला समूहों ने 24 क्विंटल महुआ लड्डू और 5 क्विंटल महुआ बिस्किट बेचकर करीब 13 लाख रुपये की आय अर्जित की है। उन्होंने महिला उद्यमियों की इस उपलब्धि की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने किसानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है।

प्रगतिशील किसानों ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम में “खेती को लाभ का धंधा कैसे बनाएं” विषय पर संगीता मिश्रा मझरेटी खुर्द सिहावल, विपिन शुक्ला मनकीसर रामपुर नैकिन, सजन सिंह बरमानी सीधी, विष्णुकांत कुशवाह भैसरहा रामपुर नैकिन एवं आरती सिंह टीकटकला सीधी ने अपने कृषि अनुभव साझा किए।

मत्स्यपालन, कस्टम हायरिंग सेंटर, प्राकृतिक खेती, दाल उत्पादन, बेसन प्रोसेसिंग, राइस मिल, भैंस पालन और सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्वेता सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विवेक सिंह चौहान, संगीता मिश्रा, रीतू सिंह, बैयंत सिंह, रोहित कुमार मिश्रा, उर्मिला साहू, सौखीलाल यादव एवं गुलाब सिंह को सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभय गुप्ता, प्रिंस पटेल, चैतन्य सिंह चौहान, प्रिंस सिंह चौहान, आदित्य तिवारी, शिवाक्षत शुक्ला, आदर्श सिंह, आदर्श गुप्ता, यश चतुर्वेदी एवं गरिमा दुबे को भी सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही मौजूदगी
सीधी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, कलेक्टर विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Story
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
September 23, 2026 Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
Rewa News: बीएड-एमएड की निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa News: बीएड-एमएड की निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Rewa Municipal Corporation News: जर्जर एवं भयप्रद भवन पर नगर निगम की कार्रवाई, ध्वस्त कराया भवन
September 23, 2026 Rewa Municipal Corporation News: जर्जर एवं भयप्रद भवन पर नगर निगम की कार्रवाई, ध्वस्त कराया भवन
Rewa Municipal Corporation News: स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ई-अटेंडेंस की होगी नियमित मॉनिटरिंग: निगम आयुक्त
September 23, 2026 Rewa Municipal Corporation News: स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ई-अटेंडेंस की होगी नियमित मॉनिटरिंग: निगम आयुक्त
Rewa News: जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्ति के आवेदन पर व्याख्याता का एक दिन का वेतन काटने के आदेश
September 23, 2026 Rewa News: जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश, स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्ति के आवेदन पर व्याख्याता का एक दिन का वेतन काटने के आदेश
गांव-गांव अवैध शराब बिक्री पर सख्ती के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और कंपोजिट दुकानों की शत-प्रतिशत सैंपलिंग के आदेश: कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 गांव-गांव अवैध शराब बिक्री पर सख्ती के निर्देश, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और कंपोजिट दुकानों की शत-प्रतिशत सैंपलिंग के आदेश: कमिश्नर शीलेंद्र सिंह

Leave a Comment