Current Date
Madhya Pradesh

रीवा में सामूहिक रेप करने वाले आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्‌टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए, घटना के पहले का वीडियो आया सामने

Published: October 25, 2024

रीवा। गुढ़ भैरव बाबा मंदिर में पिकनिक मनाने गए नवदंपत्ती के साथ सामूहिक रेप करने वाले आरोपियों का कुछ घंटे पहले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सभी आरोपी पार्टी करते नजर आ रहे है। इस दौरान आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्‌टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए।

वीडियो में आरोपी यह भी कहते नजर आ रहे है कि इस दौरान जंगल में मंगल हो जाए तो मजा आ जाए। इसके बाद कुछ दूर में पिकनिक मनाने गए दंपती को शिकार बनाया। आरोपियों ने पति को पेड़ में बांधकर बनाकर दरंदगी की।

सोमवार की इस घटना की एफआईआर कराने दंपती थाने के चक्कर काटते रहे। पुलिस ने मंगलवार को शिकायत दर्ज की।

दंपती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। 21 अक्टूबर को पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गए थे। यहां 5 लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। वारदात के बाद आरोपियों दंपती को धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे।

मामला दबाने के लिए बनाया था वीडियो

इस सामूहिक घटना को दबाने के लिए आरोपियों ने घटना का पूरा वीडियो बनाया। साथ ही पीड़िता को धमकी दी की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करे देंगे। घटना के बाद पहले का वीडियो वायरल होने के बाद अब नवदंपती को आरोपियों द्वारा बनाया वीडियो वायरल होने की चिंता सता रही है। दरअसल वीडियो आरोपियों की पकड़े जाने के बाद वायरल हुआ है।

रीवा में घटना को लेकर आक्रोश

इस घटना को लेकर रीवा विंध्य में सियासत तेज हो गई है। इस मामले कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कह रही है। साथ ही पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।

मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोमवार को वारदात के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस का फोकस बुधवार को रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव पर था, इसलिए मामले को दबाए रखा। अब 3 दिन बाद मामला सामने आया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, गृह विभाग कोलैप्स हो गया है। सीएम जंगलराज विभाग बनाएं।

  • रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि घटना 21 अक्टूबर की दोपहर की है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया।

 

Related Story
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सड़कों पर जुटने लगे लोग, ‘इस्तीफा लिए बिना नहीं जाएंगे’ का ऐलान
October 9, 2026 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सड़कों पर जुटने लगे लोग, ‘इस्तीफा लिए बिना नहीं जाएंगे’ का ऐलान