Current Date
Uncategorized

Chief Minister Tirth Darshan: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन 21 नवम्बर को जाएगी द्वारका, तीर्थ दर्शन ट्रेन से यात्रा के लिए आवेदन 11 नवम्बर तक

Published: October 25, 2024

Chief Minister Tirth Darshan: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को किसी एक तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो आयकर दाता नहीं हैं तीर्थयात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को आयुसीमा में दो वर्ष की छूट दी गई है।

इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि रीवा रेलवे स्टेशन से तीर्थ दर्शन ट्रेन 21 नवम्बर को द्वारका के लिए प्रस्थान करेगी। पात्र बुजुर्ग तीर्थ दर्शन यात्रा का लाभ लेने के लिए तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय अथवा नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्रों की जाँच के लिए अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसके द्वारा पात्र तीर्थ यात्रियों की सूची तैयार की जाएगी। कलेक्टर ने पात्र बुजुर्गों से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

तीर्थ दर्शन योजना के आवेदनों की जाँच करेगी टीम

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रीवा से 21 नवम्बर को पात्र बुजुर्गों को लेकर ट्रेन द्वारका के लिए रवाना होगी। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र बुजुर्ग 11 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की सात सदस्यीय टीम द्वारा जाँच की जाएगी।

इसका अध्यक्ष अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को बनाया गया है। समिति में सदस्य के रूप में प्रभारी अधिकारी धर्मार्थ शाखा, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, जिला कोषालय अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस तथा अधीक्षक कलेक्ट्रेट को शामिल किया गया है। समिति जाँच के बाद पात्र तीर्थ यात्रियों की सूची जारी करेगी।

Related Story
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’