Current Date
National

क्वेटा रेलवे स्टेशन पर धमाके में मरने वालों का आंकड़ा हुआ 21, इस संगठन ने ली ज़िम्मेदारी

Published: November 9, 2024

बलूचिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर हुए धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. धमाके की इस घटना में अभी तक कम से कम 46 लोगों के घायल होने की ख़बर है. अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या में इज़ाफ़े की आशंका जताई है.

पाकिस्तान पुलिस के एसएसपी ऑपरेशंस मोहम्मद बलूच ने बताया कि धमाके के वक़्त प्लेटफॉर्म पर लगभग 150 से 200 लोग जमा थे और वे ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि स्टेशन पर आम लोगों के साथ-साथ सैनिक भी जमा थे और धमाके में सैनिक भी हताहत हुए हैं.

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, “इस आतंकी घटना के पीछे ज़िम्मेदार लोगों को उनके अंत तक खदेड़ा जाएगा.” शनिवार की सुबह पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा शहर के रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ.

धमाके की इस घटना पर बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफ़राज़ बुगती ने क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट की निंदा करते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं. उन्होंने कहा, “यह घटना आतंकियों के निर्दोष लोगों, बच्चों, मज़दूरों और महिलाओं को निशाना बनाने की एक कड़ी का हिस्सा है.”

बलूचिस्तान के सीएम ने कहा, “सूबे में आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई जारी है.”

Related Story
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’

Leave a Comment