Current Date
Madhya Pradesh

Rewa Airport News: हवाई उड़ान फिर स्थगित, टिकट बुकिंग कुछ घंटे के लिए शुरू की गई लेकिन बीच में ही रोक दिया गया

Published: November 16, 2024

Rewa Airport News: रीवा एयरपोर्ट से यात्री विमान सेवाएं प्रारंभ होने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एक बार फिर निर्धारित तारीख पर सेवा स्थगित की गई है। इसके पीछे की प्रमुख वजह सेवा देने वाली कंपनी की तैयारियां पूरी नहीं होने को बताया जा रहा है। एयरपोर्ट का लोकार्पण 20 अक्टूबर को हुआ था, उस दौरान घोषणा की गई थी कि पांच नवंबर से नियमित हवाई सेवा प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए लोगों ने तैयारियां भी बना ली थी लेकिन निर्धारित समय पर शेड्यूल जारी नहीं होने से सेवा प्रारंभ नहीं हो सकी।

  • लगातार यात्रियों का बढ़ रहा है इंतजार, पहले पांच फिर 15 नवंबर की तारीख स्थगित

उस दौरान एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि फ्लाईबिग कंपनी सप्ताह में तीन दिन सेवा देना चाहती है इस कारण नियमित करने की चर्चा चल रही है। दीपावली का अवकाश मनाने आए बड़ी संख्या में लोग वापस प्लेन से ही जाने की तैयारी में थे लेकिन तारीख बढ़ा दी गई। दूसरी तारीख 15 नवंबर की बताई गई। इसके लिए कंपनी ने अपने पोर्टल पर रीवा एयरपोर्ट का स्टापेज और आने-जाने का शेड्यूल भी जारी किया। टिकट बुकिंग कुछ घंटे के लिए शुरू की गई लेकिन बीच में ही रोक दिया गया। इस दौरान कंपनी ने किराए को लेकर असमंजस की स्थिति बनाए रखी। कई बार किराया बदला। इस बीच कई लोगों ने अलग-अलग किराए पर टिकट की बुकिंग भी करा ली है। बाद में कंपनी ने टिकट की बुकिंग ही बंद कर दी।

कंपनी के अधिकारी पहुंचे रीवा, तैयारी में जुटे: फ्लाईबिग कंपनी के अधिकारी रीवा एयरपोर्ट पहुंचे हैं। जहां वह नियमित रूप से हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए जरूरी सुविधाओं का परीक्षण कर रहे हैं। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि 25 नवंबर के बाद ही नियमित सेवाएं प्रारंभ हो पाएंगी। हर दिन विमानों के उतरने और उडऩे की प्रक्रिया होना है इसलिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

शुक्रवार और शनिवार ये रहेगा समय

शुक्रवार को विमान का समय भोपाल से रीवा के लिए सुबह 8 बजे है। रीवा पहुंचने के बाद खजुराहो के लिए 10.30 बजे उड़ान रहेगी। इसके बाद खजुराहो 11.25 बजे और वहां से चित्रकूट के लिए प्रस्थान 11.50 बजे होगा जो 12.35 बजे चित्रकूट में लैंड होगी। चित्रकूट से दोपहर 14.05 बजे विमान लखनऊ पहुंचेगा। शनिवार को फ्लाइट लखनऊ से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगी। चित्रकूट में आगमन 9.25 बजे होगा। चित्रकूट से प्रस्थान करके 10.35 बजे खजुराहो लैंड होगी। खजुराहो से वापस चित्रकूट के लिए 11 बजे उड़ान होगी और चित्रकूट आगमन 11.45 बजे होगा। चित्रकूट से लखनऊ के लिए 12.10 बजे उड़ान भरकर 13.15 बजे फ्लाइट लैंड करेगी।

  • उड़ान योजना के तहत 19 सीटर विमान के लिए रीवा, खजुराहो, भोपाल की स्वीकृति हुई है। कर्मचारियों की पोस्टिंग भी कर दी गई है। कंपनी को 18 नवंबर से सेवा प्रारंभ करने की अनुमति मिली है। इसलिए उम्मीद है कि सप्ताहभर के भीतर नियमित सेवा प्रारंभ करने का सेटअप तैयार हो जाएगा। 25 नवंबर के बाद सेवा नियमित रहेगी।
             रामजी अवस्थी, डायरेक्टर एयरपोर्ट अथारिटी भोपाल

999 रुपए किराए की सेवा के इंतजार में लोग

एयरपोर्ट के लोकार्पण के दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की थी कि रीवा से भोपाल तक एक महीने तक 999 रुपए किराया लगेगा। इसका लाभ लेने के लिए रीवा सहित आसपास के दूसरे जिलों के बड़ी संख्या में लोग इंतजार कर रहे हैं। लगातार एयरपोर्ट के अधिकारियों के पास जानकारी लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो अपने परिवार के सदस्यों को भी प्लेन चढ़ाना चाहते हैं, इसलिए सस्ते किराए की योजना का लाभ लेना चाह रहे हैं।

टिकट बुक करा चुके यात्रियों को 18 और 19 को संभावना

पूर्व में जारी शेड्यूल में कई लोगों ने टिकट बुक करा रखा है। जिसमें रीवा से भोपाल के लिए अधिक यात्री शामिल हैं। कुछ रीवा और खजुराहो के भी बताए गए हैं। यह प्लेन 15 और 16 नवंबर को चलनी थी लेकिन निर्धारित तिथि पर हवाई सेवा का संचालन नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से इन यात्रियों के लिए 18 और 19 नवंबर को विशेष रूप से प्लेन चलाए जाने की संभावना जताई गई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि सप्ताहभर के भीतर नियमित सेवा की शुरुआत हो सकती है। 25 नवंबर की संभावित तिथि बताई जा रही है।

सप्ताह में 5 दिन का शेड्यूल जारी

रीवा से सेवा प्रारंभ करने के लिए फ्लाईबिग कंपनी ने अपने 19 सीटर विमान का शेड्यूल जारी किया है, उसमें सप्ताह में पांच दिन नियमित सेवा का उल्लेख है। सोमवार को फ्लाइट लखनऊ से चित्रकूट के लिए सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर 9.25 बजे चित्रकूट लैंड करेगी। यहां कुछ समय रुककर 9.50 बजे चित्रकूट से खजुराहो के लिए उड़ान भरेगी। 10.35 पर खजुराहो उतर जाएगी और 11 बजे रीवा के लिए उड़ेगी जो 11.55 पर पहुंचेगी। इसके बाद 12 बजे भोपाल के लिए उड़ेगी जो 14.25 बजे भोपाल में लैंड करेगी। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को इस एयरलाइन का शेड्यूल अलग है। जिसमें भोपाल से रीवा के लिए सुबह 8 बजे विमान उड़ान भरेगा। रीवा सुबह 10.05 बजे आएगा, यहां से खजुराहो के लिए 10.35 बजे रवाना होकर 11.30 बजे खजुराहो पहुंचेगा। खजुराहो से रीवा के लिए 11.50 बजे उड़ान भरेगा और रीवा 12.45 बजे पहुंचेगा। रीवा से भोपाल के लिए 13.10 बजे उड़कर 15.15 बजे भोपाल पहुंचेगा।

Related Story
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’

Leave a Comment