Current Date
NationalKumbh Prayagraj 2025Uncategorized

महाकुम्भ में माघी पूर्णिमा पर डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं से अधिक ने डुबकी लगाई

Published: February 12, 2025

प्रयागराज। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर महाकुंभ क्षेत्र में आस्था उमड़ी। हर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हालांकि, जोनल प्लान लागू करने का नतीजा रहा कि संगम तथा झूंसी की तरफ ऐरावत घाट पर अपेक्षाकृत दबाव कम रहा। संगम स्नान के लिए लगातार भीड़ बनी हुई है। ऐसे में माघी पूर्णिमा स्नान पर दो करोड़ लोगों के आने की उम्मीद की जा रही थी और ऐसा ही नजारा दिखा।

मंगलवार रात से ही भारी भीड़ आने लगी थी और बुधवार की सुबह तो रेला उमड़ा। इसे देखते हुए डायवर्जन एवं जोनल प्लान को पूरी तरह से लागू किया गया।वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों को अंदावा की तरफ ही रोक दिया गया था। उधर, से आने वाले लोगों को छतनाग घाट की तरफ मोड़ दिया गया। इसी तरह से झूंसी रेलवे एवं बस स्टेशन से आने वाले श्रद्धालुओं को टीकरमाफी मार्ग से मोड़कर मेले में भेजा रहा था। साथ ही इनसे नजदीकी गंगा घाट पर स्नान की अपील की जाती रही। इस बाबत जगह-जगह बेरिकेडिंग भी की गई थी।

इसी तरह की व्यवस्था अन्य मार्गों से आने वाले स्नानार्थियों के लिए भी की गई थी। कंट्रोल रूम से भी लगातार अपील की जाती रही कि नजदीकी घाट पर ही स्नान करें। इसका नतीजा रहा कि गंगा के दोनों तट पर करीब 12 किमी में बने घाटों पर भीड़ बंट गई। इससे संगम तथा झूंसी की तरफ ऐरावत घाट पर बहुत दबाव नहीं दिखा। इसके अलावा घाटों पर सुरक्षा कर्मियों के अलावा गंगा दूतों, नागरिक सुरक्षा कोर समेत अन्य संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहे जो स्नानार्थियों को स्नान के बाद रुकने नहीं दे रहे थे। इससे भी भीड़ निकलती गई।

प्रयागराज शहरी विकास सचिव अनुज कुमार झा ने माघी पूर्णिमा स्नान पर कहा,आज कुशलता पूर्वक माघी पूर्णिमा स्नान संपन्न हुआ है।अभी तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां आ चुके हैं… सभी व्यवस्थाएं ठीक रही हैं।विभाग द्वारा पूरी टीम यहां काम कर रही है।महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान के मौके 1.59 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई है।

कल तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा देंगें, सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में कल तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा लेंगे। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की आदत है, चोरी छिपे उन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई और दुनिया को कहते रहे कि मत लगाओ। ऐसे ही चोरी छिपे संगम में डुबकी लगाकर आ गए। लेकिन जनता को कह रहे हैं मत जाओ

Related Story
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सड़कों पर जुटने लगे लोग, ‘इस्तीफा लिए बिना नहीं जाएंगे’ का ऐलान
October 9, 2026 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सड़कों पर जुटने लगे लोग, ‘इस्तीफा लिए बिना नहीं जाएंगे’ का ऐलान

Leave a Comment