Current Date
Madhya Pradesh

Rewa News: गौवन्य विहार में समुचित पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था करें: उप मुख्यमंत्री

Published: February 12, 2025

विंध्य भास्कर, रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवन्य विहार अभ्यारण्य में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने गाय को गुड़ चना खिलाकर गौसेवा की। उप मुख्यमंत्री ने यज्ञ शाला में आयोजित बैठक में कहा कि वन्य विहार में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था करें। नये विद्युत सबस्टेशन के निर्माण तक बसामन मामा मंदिर के पास के फीडर से कनेक्शन करायें। गौशाला से जुड़ी 17 एकड़ जमीन पर दो गौशाला शेड का इस तरह निर्माण करें की बाउन्ड्रीबाल बनाने की आवश्यकता न रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यपालन यंत्री जल संसाधन नाले में दो स्टापडैम सह रपटा निर्माण का स्टीमेट तैयार करें। स्टापडैमों के निर्माण से गौशाला में पानी की व्यवस्था के साथ चारागाह विकास की भी सुविधा मिलेगी। माइक्रो सिंचाई परियोजना से पूर्वा तालाब तथा क्षेत्र के अन्य तालाबों में पानी भरने की व्यवस्था करें। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा गायों के पानी पीने के लिए हौज तथा चारा चारागाह की बाउन्ड्रीबाल का निर्माण तत्काल शुरू करायें। कार्यपालन यंत्री पीएचई दोनों शंपबेल में 7 दिवस में पानी भरने की व्यवस्था करें।

उप मुख्यमंत्री ने बैठक में वनमंडलाधिकारी को गायों के चरने के वन क्षेत्र में पानी की व्यवस्था करने तथा विभागीय प्लांटेशन में गौशाला की खाद के उपयोग के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पशु पालन डॉ. राजेश मिश्रा ने बसामन मामा गौअभ्यारण्य के कार्यों की जानकारी दी। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ने गौशाला में प्रस्तावित श्री राधा कृष्ण गौ मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, एसडीएम सिरमौर आर.के. सिन्हा, कार्यपालन यंत्री पीएचई संजय पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन मनोज तिवारी, अधीक्षण यंत्री बिजली विभाग बी.के. शुक्ला जिला प्रबंधक जल निगम चित्रांशु उपाध्याय स्थानीय जन प्रतिनिधिगण तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रात: गौअभ्यारण्य का भ्रमण किया तथा नवजात बछड़े को गोद में उठाकर दुलार किया। विदित हो कि उप मुख्यमंत्री जी ने रात्रि विश्राम गौवंश वन्य विहार में ही किया था।

Related Story
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन

Leave a Comment