Current Date
Madhya Pradesh

गड़ार में परिवार के तीन सदस्यों ने उठाया आत्मघाती कदम; पिता, पुत्री और बेटे का फांसी से लटका मिला शव, पुलिस छावनी में तब्दील गांव

Published: April 4, 2025

विंध्य भास्कर/ रीवा। मऊगंज अंतर्गत ग्राम गड़ार में सुबह साकेत परिवार के तीन सदस्यों का शव शुक्रवार को मिला है। गडऱाकांड घटनास्थल से दो घर पहले रहने वाले औसरी साकेत, पुत्री मीनाक्षी 11 सालऔर बेटे अमन 8 साल का शव फांसी से लटकता मिला है। लोगों को इसकी जानकारी दुर्गंध आने पर हुई। जानकारी के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

  • पूर्व विधायक का आरोप, पुलिस दबाव का परिणाम

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक घर से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा तोडक़र देखा तो पिता, पुत्री और बेट का शव फांसी से लटकता मिला। पुलिस प्रांरभिक द़ृष्टवार में आत्महत्या का मामला मान कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसके भाइयों से विवाद चल रहा है इसे लेकर परेशान था। हालांकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक

इस घटना की जानकारी होते कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि गडऱा हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए जिस तरह से गांव में घेराबंदी कर रही थी और आरोपियों को पकडऩे पूछतांछ कर रही है। इसी प्रताडऩा से तंग आकर यह परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

तीन दिन पहले दिखा था परिवार

इस घटना को लेकर पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत ने बताया कि मृतक परिवार के किसी भी सदस्य घटना में शामिल नहीं था। घटना दिनांक के तीन दिन पहले वह परिवार के सदस्य बाहर घूमते देख गए थे। इतना नहीं घटना के दो दिन बाद भी परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे। पुलिस के द्वारा कोई भी दबाव जैसी बात अभी सामने नहीं आई है। इस संबंध में बारिकी से जांच की जा रही है।

भाजपा विधायक भी मौके पहुंचे

इस घटना के खबर लगते ही मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल भी मौके पर पहुंच है। वहीं घटना के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अधिकारी मौके पर मौजूद है।

परिवार के परिजनों ने शव ले जाने से रोका

मृतक औसरी के भाई व परिजनों ने पुलिस को शव ले जाने से रोका । परिजनों का कहना है कि अन्य रिश्तेदारों के आने के बाद ही शव ले जाने देंगे। साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस ने जेठ से मारपीट की थी । इसके बाद वह घर से नहीं निकली

सिलाई कर करता था परिवार का भरण पोषण

बताया जा रहा है कि मृतक औसरी साकेत की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वहीं दूसरी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर चल गई है। औसरी अपने दो बच्चों के साथ रहता था और सिलाई कर परिवार का भरण पोषण करता था।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment