Crime News: पुलिस अफ़सर ने 12 महिलाओं का किया 48 बार बलात्कार, कर दी हैवानियत की सारी हदें पार

पुलिस को समाज का रक्षक माना जाता है। लेकिन जब वही पुलिस समाज में हमारी बहू बेटियों के साथ दुष्कर्म करे तो उससे भरोसा उठने लगता है।

Editor
Published on: 20 Jan 2023 10:13 AM GMT
Crime News: पुलिस अफ़सर ने 12 महिलाओं का किया 48 बार बलात्कार, कर दी हैवानियत की सारी हदें पार
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

पुलिस को समाज का रक्षक माना जाता है। लेकिन जब वही पुलिस समाज में हमारी बहू बेटियों के साथ दुष्कर्म करे तो उससे भरोसा उठने लगता है।
ब्रिटेन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पुलिसकर्मी को 12 महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे आरोपों को क़बूलने के। ऐड गिरफ़्तार किया गया है। उसने बलात्कार सहित 71 यौन अपराधों को अंजाम दिया है। 48 साल के इस पुलिसकर्मी ने बॉयफ्रेंड बनकर 12 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। इस पुलिसकर्मी पर 48 बलात्कार समेत कई आरोप लगाए गए हैं। यह घटना ब्रिटेन की है। अपराधी का नाम डेविड कैरिक बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि लगभग 20 वर्षों तक यह पुलिसकर्मी एक के बाद एक अपराधों को अंजाम देता गया, लेकिन फिर भी नहीं पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार डेविड महिलाओं का बलात्कार करता, उन्हें अलमारी में बंद कर देता, उन्हें बेल्टों से पीटता, उन्हें नंगा करके घर की सफ़ाई करवाता और उन पर पेशाब करता था।

हैवानियत की हद पर करने वाला डेविड महिलाओं से डेटिंग साइट्स पर मिलता, फिर उन्हें वो स्वयं को पुलिसवाला बताते हुए उनका विश्वास जीतता। अपराध को अंजाम देने के बाद वह उन महिलाओं से बोलता की कोई उसका विश्वास नहीं करेगा क्यूकीं वह एक पुलिस वाला है। डेविड पहले सेना में था फिर इसके बाद वह पुलिस में भर्ती हो गया।


डेविड कैरिक 12 महिलाओं के साथ बलात्कार एवं अन्य यौन अपराधों को क़बूल कर चुका है। उसने ये अपराध 2003 से 2020 के बीच में किए थे। वह पीड़ित महिलाओं को ग़ुलाम कहकर बुलाता था। इन्हें वो 10 घंटों तक सीधी के नीचे बनी अलमारियों में क़ैद करके रखता था। आरोपी इन महिलाओं को अलसी और मोटी कहता था। पीड़ित महिलाओं को उनके मित्रों एवं परिवार से दूर रखता था। घरेलू हिंसा और बलात्कार के आरोप में वह 9 बार पुलिस की नज़र में आया पर कोई कार्यवाई नहीं हुई। हालाँकि इस बार वह पकड़ा गया और दो दिन तक उस पर सुनवाई चली

Editor

Editor

Next Story