Current Date
Madhya Pradesh

MP में रावण दहन से पहले जिंदा जला दी गई लड़की

Published: October 13, 2024

मध्य प्रदेश के खंडवा में रावण दहन से पहले एक लड़की जिंदा जला दी गई। इसे पहले आत्महत्या बताया जा रहा था। लेकिन इस केस में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, 7 अक्टूबर को एक शख्स युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की किसी तरह उसकी चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची।

  • मध्य प्रदेश: शनिवार को लड़की के झुलसने के बाद इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था। युवती अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से दुखी चल रही थी। उसने आरोपी के पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

वहां परिजनों से पूरी बात बताई। अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। एक ही दिन बाद उसे जमानत मिल गई। आरोपी और उसके बेटे ने पीड़िता और उसके घरवालों को धमकी दे डाली। आरोपी के बेटे ने 12 अक्टूबर को पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे इंदौर ले जाया गया।

पहले बताया जा रहा था आत्महत्या
दरअसल, शनिवार को लड़की के झुलसने के बाद इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था। युवती अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से दुखी चल रही थी। उसने आरोपी के पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसे धमकी भी दी गई थी। बताया गया कि युवती खुद को आग के हवाले कर दी। इस हादसे में लड़की को बचाने में उसके पिता भी जल गए। शनिवार देर रात इस मामले में पीड़िता की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने बताया है कि वह सुसाइड नहीं की है। बल्कि आरोपी के बेटे ने उसे जान से मारने की कोशिश की है।

तुझे खत्म कर दूंगा…
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी के बेटे ने उससे कहा कि ‘तूने मेरे बाप को अंदर (जेल) कराया, अब मैं तुझे खत्म कर दूंगा।’ युवती ने बताया कि जान से मारने की नीयत से उसने बोतल में भरा पेट्रोल मेरे ऊपर गिरा दिए और आग लगा दिया। यह सब कुछ आरोपी पीड़िता के घर में घुसकर किया। इस दौरान सभी लोग विजयदशमी पर रावण दहन करने की तैयारी में जुटे हुए थे। युवती की हालत गंभीर है। वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

क्या है पूरा मामला
खंडवा के कोतवाली थाना अंतर्गत एक युवती के साथ एक शख्स ने छेड़खानी की थी। इस घटना के बाद युवती डरी हुई थी। उसने शिकायत की और पुलिस ने तुरंत इस पर ऐक्शन लिया। आरोपी जेल गया लेकिन अगले ही दिन बेल मिल गई। इसके बाद शनिवार को युवती जली हुई अवस्था में मिली। अब इस केस में पता चला है कि युवती ने सुसाइड नहीं किया था। बल्कि आरोपी के बेटे ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। आरोपी बेटे ने युवती से कहा था कि तुझे अब इस गांव में रहने नहीं देंगे। तुझे बदनाम कर देंगे और जान से मार देंगे।

Related Story
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन