Karishma Kapoor Net Worth: करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन है करिश्मा कपूर, जीती है आलीशान जिंदगी

Karishma Kapoor Net Worth: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज के समय किसी की पहचान की मोहताज नहीं है।

Surendra Tiwari
Published on: 17 Sep 2023 6:56 AM GMT
Karishma Kapoor Net Worth: करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन है करिश्मा कपूर, जीती है आलीशान जिंदगी
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Karishma Kapoor Net Worth: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज के समय किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। करिश्मा कपूर परिवार की बेटी है। करिश्मा कपूर की लाइफ भी काफी फिल्मी रही है। उन्होंने परिवार से झगड़ा करके और लड़कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, क्योंकि कपूर परिवार की बेटी को फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं थी। करिश्मा कपूर कपूर परिवार की पहली ऐसी लड़की थी, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था।


करिश्मा कपूर ने फिल्म प्रेम कैदी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर खराब और अच्छा दोनो रहा है। क्युकी एक समय ऐसा भी आया था जब एक्ट्रेस की लगातार 5 फिल्में फ्लॉप हो गई थी। वही उनकी कई साल बाद 1992 में उनकी फिल्म जिगर हिट रही और एक्ट्रेस रातों रात मशहूर हो गई थी।


बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया था जिसमें हम साथ साथ है, राजा बाबू, हसीना मान जाएगी, हीरो नंबर वन .. जैसे कई बड़ी और मशहूर फिल्में शामिल है। करिश्मा की आखिरी फिल्म की बात करें तो 'डेंजरस स्क्रीन' 2012 में जो रिलीज हुई है, उसमें उनको देखा गया है।


एक्ट्रेस जितना ज्यादा फिल्मी करियर में सफल नहीं है लेकिन उनकी मैरिड लाइफ ज्यादा अच्छी नहीं रही है 2016 में उनका अपने पति संजय कपूर से तलाक हो गया था। जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी और उनकी परवरिश कर रही है।


करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री से भले ही दूर हो लेकिन आज भी उनके पास पैसों की कोई कमाई नहीं है। उनके पास आज के समय में भर भर संपत्ति है। एक्ट्रेस के पास आज के समय 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ साथ कई बिजनेस भी चलाती है।

Surendra Tiwari

Surendra Tiwari

20 Year Experience of Content Writing

20 Year Experience of Content Writing, Write on Cricket, Entertainment, Sports, Politics, Buisness and Other News. Work With Vindhya Bhaskar Since 2019

Next Story