MPBSE MP Board Result 2023 Download Link: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया

MP बोर्ड 12वीं के नतीजे आ गए हैं। छतरपुर के विकास द्विवेदी ने स्टेट टॉप किया है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा दूसरे स्थान पर रहीं। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के नारायण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

Vindhya Bhaskar
Updated on: 25 May 2023 2:23 PM GMT
MPBSE MP Board Result 2023 Download Link: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

MP बोर्ड 12वीं के नतीजे आ गए हैं। छतरपुर के विकास द्विवेदी ने स्टेट टॉप किया है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा दूसरे स्थान पर रहीं। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के नारायण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।


MP बोर्ड 12वीं के नतीजे टॉपर सूची स्टेट

MP बोर्ड 12वीं के नतीजे टॉपर सूची जिला स्तर


MP बोर्ड 10वीं के नतीजे टॉपर सूची स्टेट

MP बोर्ड 10वीं के नतीजे टॉपर सूची जिला स्तर


MPBSE मुख्यालय भोपाल में नतीजे जारी करते हुए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, इस बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। मंत्री ने कहा, कोरोना की वजह से जिन छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था, इस कारण इस साल 12वीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट आई है।


इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं।

Live Updates

  • माध्यमिक शिक्ष मंडल की हायर सेकण्डरी स्कूल की प्रदेश की मैरिड सूची में रीवा की शान्वी सिंह राठैार को दूसरा स्थान
    25 May 2023 8:53 AM GMT

    माध्यमिक शिक्ष मंडल की हायर सेकण्डरी स्कूल की प्रदेश की मैरिड सूची में रीवा की शान्वी सिंह राठैार को दूसरा स्थान

    प्रदेश सूची में रीवा के 4 छात्रों को मिला स्थान

    माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम में कक्षा 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में शान्वी सिंह राठौर को कला संकाय में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया हैं। वही सांइस ग्रुप में गौरव त्रिपाठी पिता नारायण दत्त त्रिपाठी ने उर्मिला आर्दश विद्यालय ने 7वां एवं दिव्याशी सिंह पिता बालेन्द सिंह माडल स्कूल सिविल लाइन्स ने 10वां स्थान प्राप्त किया, वही कला समूह में नग्रता तिवारी पिता संजय तिवारी शिक्षा इंन्टर नेशनल पब्लिक स्कूल बोदाबाग ने 8वां स्थान प्राप्त किया हैंे। प्रदेश स्तरीय हायर सेकण्डरी स्कूल की सूची मे इस बार जिले के 4 छात्रो को स्थान मिला हैं, गणित संकाय में जिले का कोई भी छात्र वरियता सूची में स्थान हासिल नही कर पाया हैं।

    इस बार छात्राओं ने हायर सेकण्डरी स्कूल की परीक्षा में बाजी मारी हैं। जहां छात्राओ परीक्षा परिणाम 58.75 प्रतिशत रहा वही छात्रो का 52 फीसदी रहा। हायर सेकण्डरी स्कूल की परीक्षा में महज 55.28 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा हैं।

  • 25 May 2023 8:16 AM GMT

    UPSC के बाद MP बोर्ड परीक्षा में भी छात्राओं का रहा दबदबा

    माध्यमिक शिक्ष मंडल की 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणाम गुरूवार को घोषित हो गये हैं। इस में लडको की आपेक्ष लड़कियो ने बाजी मारी हैं 10वीं में जहां 66.47 फिसदी छात्राये पास हुई हैं वही छात्रो का प्रतिशत 60.26 रहा हैं। 

  • 10 वीं  में जिला स्तर पर टाप करे वाले
    25 May 2023 7:57 AM GMT

    10 वीं में जिला स्तर पर टाप करे वाले

    हाईस्कूल परीक्षा में रीवा जिला स्तर पर जिले में तीन छात्रो ने स्थान प्राप्त किया हैं। जिसमें पहला स्थान माडल हाईस्कूल सिविल लाइन के छात्र प्रकाश अग्निहोत्री जबकि दूसरे स्थान पर सेन्ट सेवी मदर के छात्र SAKSHI सिंह परिहार ने तो वही तीसरे स्थान पर  उमादत्त हाईस्कूल ढेकहा की छात्रा  ANTIMA मिश्रा प्राप्त किया हैं।

  • MP बोर्ड 12वीं के नतीजे आये, रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 55.28% रहा
    25 May 2023 7:45 AM GMT

    MP बोर्ड 12वीं के नतीजे आये, रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 55.28% रहा

    इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं।

    http://www.mpresults.nic.in/

    जीव विज्ञान: छतरपुर के विकास द्विवेदी टॉपर। शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे और सतना की निकिता अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं।

    कृषि समूह: होशंगाबाद के अनुज कुमार ठाकुर ने टॉप किया। मुरैना की श्रद्धा विनोद कुमार दूसरे, तीसरे स्थान पर सतना के सत्यम साहू रहे।

    ललित कला और गृह विज्ञान: देवास की कंचन पहले स्थान पर रहीं। खरगोन की योगिता पाटीदार दूसरे, छतरपुर की साधना राजपूत तीसरे नंबर पर रहीं।

    वाणिज्य संकाय: खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे। रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रहीं। भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

    विज्ञान-गणित संकाय: होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे। तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल रहीं।

    कला संकाय: छिंदवाड़ा की मौली नेमा पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार, समिका वर्मा और तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या जिरया रही हैं।

Vindhya Bhaskar

Vindhya Bhaskar

Next Story