Employees Allowance Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ, वेतन में भी 5 हजार तक हो सकती है वृद्धि, आदेश जारी

DA Hike: प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों पर विचार भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है।

Manish Mishra
Published on: 19 Sep 2023 8:30 AM GMT
Employees Allowance Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ, वेतन में भी 5 हजार तक हो सकती है वृद्धि, आदेश जारी
X

कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ, वेतन में भी 3 हजार तक की वृद्धि, आदेश जारी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Employees Allowance Hike : चुनावी साल में मध्य प्रदेश में हर वर्ग का खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लगातार कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण ऐलान किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों पर विचार भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है। आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को पेट्रोल भत्ते के रूप में प्रति माह राशि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

1635 रुपए प्रतिमाह मिलेगा पेट्रोल भत्ता

बता दें कि एमपी के स्थान में कार्यरत आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को पेट्रोल भत्ता के रुप में 1635 रुपए प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार हरसाल 1 अप्रैल को 15 लीटर पेट्रोल की वर्तमान समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएम शिवराज ने पुलिस परिवार समागम में महत्वपूर्ण ऐलान किए थे। उन्होंने कहा था कि 15 लीटर पेट्रोल भत्ते प्रति महीने अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। दरअसल विभागीय आदेश के तहत पुलिस थाने में स्वीकृत पदों के विरुद्ध काम करने वाले पुलिसकर्मियों को ही पेट्रोल भत्ते की पात्रता मिलेगी। बता दें कि इसके लिए अनुपूरक बजट में अलग से व्यवस्था होगी।

पोष्टिक आहार भत्ते में बढ़ोत्तरी

बता दें कि सिर्फ पेट्रोल भत्ता ही नहीं आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अराजपत्रित अधिकारी को पौष्टिक आहार भत्ता का भी लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं प्रति महीने 650 रुपए की जगह अब उन्हें 1 हजार रुपए भत्ते के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। बात दें कि ASI से निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को 3 वर्ष में मिलने वाले वर्दी नवीनीकरण अनुदान को 500 रुपए से बढ़ोत्तरी कर ₹2500 कर दिया गया है।

साथ ही आरक्षक और प्रधान आरक्षक को हरसाल मिलने वाली वर्दी भत्ते की राशि को 2500रुपए और 3 हजार रुपए से बढ़ोत्तरी कर 5 हजार कर दिया गया है। वहीं भत्ते में बढ़ोत्तरी के साथ ही पुलिसकर्मियों के वेतन में भी बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार उनके वेतन में 5 हजार रुपए तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकता है।

Manish Mishra

Manish Mishra

3 Year Experience of Content Writing

खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो -अकबर इलाहाबादी ये पंक्तियां मैंने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई के दौरान जाना। अकबर इलाहाबादी की इन पंक्तियों का आशय यही है कि जब कभी एक नाकारात्मक शक्ति आपको दबाने की कोशिश कर रहा हो उस समय अखबार वो आवाज बन सकता है जिससे साकारात्मक बदलाव होगा और समाज की दशा और दिशा बदलेगी। मेरे विचार में पत्रकारिता अगर निष्पक्ष रुप में की जाती है तो कोई शक्ति आपको समाज का आइना बनने से नहीं रोक सकता है। मेरे बारे में संक्षिप्त परिचय- मैं झारखंड राज्य से हुं। हजार बागों के शहर कहे जाने वाले हजारीबाग जिले का निवासी हुं। मेने पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पीजी यानी पोस्टग्रेजुएशन किया हूं। साल 2020 से मैं स्पोर्ट्स, बिजनेस, मनोरंजन और राजनीति विषय पर अनेकों न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटिंग का काम किया है। वर्तमान में विंध्य भास्कर से जुड़ा हूं। यहां काफी कुछ सीख रहा हूं।

Next Story