Jan Aakrosh Yatra: MP में 19 सितंबर से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, 7 स्थानों से होगी शुरुआत, यात्रा से पहले दिग्विजय सिंह पोस्टर विवाद
Congress Jan Aakrosh Yatra In MP: कांग्रेस 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। लेकिन इस यात्रा से पहले एक विवाद उत्पन्न हो है। दरअसल कांग्रेस के चुनावी पोस्टर से एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
MP में 19 सितंबर से कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश यात्रा, पोस्टर से गायब है दिग्विजय सिंह का फोटो, ये है वजह
MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर है। चुनाव से पहले दोनों पार्टी जमकर तैयारी कर रही है। जहां एक ओर भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी में है। बता दें कि कांग्रेस 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। लेकिन इस यात्रा से पहले एक विवाद उत्पन्न हो है। दरअसल कांग्रेस के चुनावी पोस्टर से एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
मीडिय रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के रथ पर लगे पोस्टर प्रदेश की राजनीति में हलचल ला दी है। वहीं इन पोस्टरों में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं होने से चर्चाओं का बाजार गरम है। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि कांग्रेस की चुनावी रथ पर लगे पोस्टर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के फोटो नहीं होने के पीछे कांग्रेस की सोची समझी रणनीति है।
19 सितंबर से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा
बीजेपी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ कांग्रेस कल से जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश में एक साथ 7 स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी में है। कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा का पोस्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर में कमलनाथ के साथ सारे दिग्गज नेताओं के चेहरे नजर आ रहे हैं। लेकिन पोस्टर में दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। वहीं यह पोस्टर विवाद सुर्खियों में है। दूसरी तरफ इसे कांग्रेस की सोची समझी रणनीति बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस को डर है बीजेपी दिग्विजय सिंह के मिस्टर बंटाधार स्लोगन को भुना सकती है। यात्रा को नुकसान हो सकता है इस कारण जन आक्रोश यात्रा में लगे पोस्टर से दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है।
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर में इन नेताओं के चेहरे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश यात्रा के लिए विशेष रथ तैयार करवाया गया है। यात्रा के इन रथों पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को छोड़ दें तो बाकी सभी नेताओं के चेहरे हैं। बता दें कि पोस्टर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ समेत अन्य दिग्गज नेताओं के फोटो हैं। यात्रा के दौरान नेता इन रथों पर सवार होकर जनता को संबोधित करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान प्रदेश की शिवराज सरकार की कथित घोटालों, जनविरोधी नीतियों को बताया जाएगा। इतना ही नहीं शिवराज सरकार के कथित 50 फीसद कमीशन की जानकारी दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए पर्चे छपवाए गए है।
7 स्थानों से निकलेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा
दरअसल भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत 5 स्थानों से की थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा को 7 स्थानों से निकालने जा रही है। जिसमें श्योपुर, मंदसौर, छतरपुर, सिंगरौली, रीवा, हरदा और बुरहानपुर का नाम शामिल है। कांग्रेस ने इन यात्राओं के लिए प्रदेश के सात बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। ये नेता सभी सातों यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।
जानिए कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का रुट चार्ट-
- मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास - जीतू पटवारी
- श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना- डॉ. गोविंद सिंह
- छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भेापाल - अरुण यादव
- सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सतना- कमलेश्वर पटेल
- रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन- अजय सिंह
- हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम- सुरेश पचौरी
- बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा- कांतिलाल भूरिया