MP Election 2023: MP कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं का चूड़ी-बिंदी पहनना, त्योहार मनाना हो जाएगा मुश्किल- CM शिवराज
MP Election 2023:सोमवार को सागर जिले की सुरखी विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। सीएम शिवराज ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश(MP Election 2023) में कांग्रेस की सरकार बनती है तब महिलों का भजन कीर्तन करना मुश्किल कर देगी।
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव में बस कुछ महीने का समय शेष रह गया है। तैयारियां जोरों पर हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष तमाम रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है। एक ओर कमलनाथ शिवराज सरकार पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं प्रदेश के सीएम शिवराज भी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हैं। इसी क्रम में सोमवार को सागर जिले की सुरखी विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। सीएम शिवराज ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश(MP Election 2023) में कांग्रेस की सरकार बनती है तब महिलों का भजन कीर्तन करना मुश्किल कर देगी।
इंडिया ऐलायंस पर सीएम शिवराज ने साधा निशाना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को सागर की सुरखी विधानसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष के इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A) पर भी हमलावर रहे। CM शिवराज ने कहा कि इंडिया (India) नाम रख लेने से क्या कोई इंडिया हो जाता है? सीएम शिवराज ने आगे कहा कि इस गठबंधन में ऐसे लोग हैं जो सनातन का अपमान करते है।
इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश की महिलाओं का बिंदी लगाना, चूड़ी पहनना, त्योहार मनाना और रामायण के साथ-साथ भजन कीर्तन करना मुश्किल भी कर देगी।
कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
दूसरी तरफ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि BJP और शिवराज सरकार के सिर पर सत्ता की भूख सिर चढ़कर बोल रही है। वहीं कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने एक सवाल का जवाब दिया। जिसमें पूछा गया कि सीएम शिवराज कहते हैं कि बीजेपी को जनता का आशीर्वाद है, इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस के प्रति जनता में आक्रोश है इसलिए वो जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं।
इस पर कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि मेरी मां कहती थी कि कभी भी नकलची बच्चों के पास मत बैठना। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज चौहान ऐसे ही व्यक्ति हैं ये कुछ पढ़ते लिखते नहीं है। इसी वजह से ये इस प्रकार की उल जुलूल बाते कहते रहते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान किसी भी तरह से यह चाहते हैं जन आक्रोश यात्रा बंद हो जाए।