MP Elections 2023: सीहोर पहुंची BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में खाली रही कुर्सियां, दो-दो केंद्रीय मंत्रियों के आने पर भी नहीं आई जनता!

BJP Jan Ashirwad Yatra in Sehore: मध्य प्रदेश की राजधानी से नजदीकी सीहोर में जिला मुख्यालय पर आज बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा की एंट्री हुई। दो-दो केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए। हालांकि इस दौरान बीजेपी को जनता का समर्थन नहीं मिला।

Manish Mishra
Published on: 18 Sep 2023 8:22 AM GMT
MP Elections 2023: सीहोर पहुंची  BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में खाली रही कुर्सियां, दो-दो केंद्रीय मंत्रियों के आने पर भी नहीं आई जनता!
X

सीहोर पहुंची BJP की जन आशीर्वाद यात्रा में खाली रहीं कुर्सियां, दो-दो केंद्रीय मंत्रियों के आने पर भी नहीं आई जनता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी से नजदीकी सीहोर में जिला मुख्यालय पर आज बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा की एंट्री हुई। बता दें कि भाजपा इस साल चुनावा से पहले जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में यात्रा सीहोर पहुंची जहां यात्रा के दौरान शहर में रोड-शो और जनसभा किया गया। वहीं यात्रा में दो-दो केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए। बता दें कि कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जन आशीर्वाद यात्रा से जुड़ीं। हालांकि इस दौरान बीजेपी को जनता का समर्थन नहीं मिला। बता दे कि दोनों केंद्रीय मंत्रियों के आगमन के बाद भी सीहोर भाजपा जनता को जुटा नहीं पाई। इतना ही नहीं आमसभा के दौरान लगभग सभी कुर्सियां खाली ही नजर आईं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 4 सितंबर को नीचम से हुआ। यात्रा नीचम से होते हुए आज 13वें दिन सीहोर जिले के आष्टा विधानसभा के मैना गांव पहुंची। बता दें कि मैना से आज सुबह 10 बजे यात्रा दोबारा शुरु हुई। इसके बाद यात्रा आष्टा होते हुए सीहोर पहुंची। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आष्टा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आशीर्वाद मांगा। वहीं आष्टा से आगे अमलाहा में मुख्यमंत्री शिवराज की जनसभा का आयोजन किया गया। सीएम शिवराज की जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची।

सीहोर की यात्रा दो केन्द्रीय मंत्रियों ने मांगा आशीर्वाद, खारी रही कुर्सियां

बता दें कि बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा अमलाह से रवाना होकर सीहोर जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान रोड शो का भी आयोजन किया गया, वहीं अनेक स्थानों पर मंचों के माध्यम से जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया। इतना ही नहीं शहर के बीचों-बीच बड़ा बाजार क्षेत्र की सडक़ पर आमसभा कार्यक्रम रखा गया। जिसमें दो-दो केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और स्मृति ईरानी ने आमसभा को संबोधित किया। लेकिन स्थिति ये रही कि कम क्षेत्र में आमसभा के होने के बाद भी अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। लेकिन दोनों ही केन्द्रीय मंत्री भी कम पब्लिक को ही संबोधित कर चले गए।

21-24 सितंबर तक भोपाल पहुंचेगी सभी यात्राएं

बता दें कि सीहोर जिला मुख्यालय से जन आशीर्वाद यात्रा बरखेड़ी-बिलकिसगंज होते हुए सीएम शिवराज के बुधनी विधानसभा के भैरुंदा के लिए रवाना हुई। रिपोर्ट के अनुसार भैरुंदा में जन आशीर्वाद यात्रा का रात्रि विश्राम है। वहीं अगली सुबह भैरुंदा-बुधनी में सभा का आयोजन है। बता दें कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 21 से 24 सितंबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंचेगी।

Manish Mishra

Manish Mishra

3 Year Experience of Content Writing

खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो -अकबर इलाहाबादी ये पंक्तियां मैंने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई के दौरान जाना। अकबर इलाहाबादी की इन पंक्तियों का आशय यही है कि जब कभी एक नाकारात्मक शक्ति आपको दबाने की कोशिश कर रहा हो उस समय अखबार वो आवाज बन सकता है जिससे साकारात्मक बदलाव होगा और समाज की दशा और दिशा बदलेगी। मेरे विचार में पत्रकारिता अगर निष्पक्ष रुप में की जाती है तो कोई शक्ति आपको समाज का आइना बनने से नहीं रोक सकता है। मेरे बारे में संक्षिप्त परिचय- मैं झारखंड राज्य से हुं। हजार बागों के शहर कहे जाने वाले हजारीबाग जिले का निवासी हुं। मेने पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पीजी यानी पोस्टग्रेजुएशन किया हूं। साल 2020 से मैं स्पोर्ट्स, बिजनेस, मनोरंजन और राजनीति विषय पर अनेकों न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटिंग का काम किया है। वर्तमान में विंध्य भास्कर से जुड़ा हूं। यहां काफी कुछ सीख रहा हूं।

Next Story