Current Date
Madhya Pradesh

MP: पार्टी कर रहे 6 दरिंदों ने पति के सामने पत्नी से किया गैंगरेप; 21 अक्टूबर को हुई दिलदहला देने वाली घटना, CM के कार्यक्रम में न हो खलल इसलियॆं दो दिन तक पुलिस मामले को छिपाए रही

Published: October 25, 2024

रीवा: गुढ़ थाना क्षेत्र की पहाड़ी में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरिंदगी की हद पार करते हुए आधा दर्जन दरिंदों ने महिला के साथ पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर तक दंपती दरिंदों के कैद में रहे। पुलिस भी कम नहीं रही। सरकार के सामने अपनी साख बचाने के लिए पुलिस 21 अक्टूबर को हुई दिलदहला देने वाली इस घटना को रीवा में 23 अक्टूबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजन के चलते दबाए रही।

  • सीएम के सामने साख बचाने मामले पर पर्दा डाले रही पुलिस
    23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल कॉन्क्लेव थी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, कई मंत्री व उद्योगपतियों को आना था। साख बचाने दो दिन तक पुलिस इस मामले को छिपाए रही। 21 को यह घटना हुई और 22 को पीड़ित दंपती ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। अब 2 दिन बाद पूरा मामला सामने आया।
  • गुढ़ पहाड़ी में वारदातः घूमने गया था दंपती, पुलिस ने दबाए रखा मामला दरिंदगी की हद ! पार्टी कर रहे 6 दरिंदों ने पति के सामने पत्नी से किया गैंगरेप
  • दिल दिलदहलाने वाली घटना के 4 दिन बाद भी पुलिस नहीं कर सकी आरोपियों की पहचान

जबकि, 22 अक्टूबर को पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पीड़ित महिला को अस्पताल भिजवा दिया था, हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 21 अक्टूबर को दंपती गुढ़ थाना के भैरव बाबा पहाड़ी घूमने आए थे। वे मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी में नाले के पास बैठे थे। इस दौरान कुछ दूरी पर पार्टी कर रहे आधा दर्जन दरिंदे वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को धमकाया और उसकी पत्नी को पडकर दूसरी ओर ले गए। इस दौरान दो आरोपियों ने पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ दरिंदगी की। पति ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की और वीडियो बनाकर धमकाया। आधा दर्जन आरोपियों ने घंटेभर से अधिक समय तक दरिंदगी की। किसी तरह उनके चंगुल से छुटकर दंपती घर चले गए। 22 अक्टूबर को गुढ़ थाने में पहुंचकर आपबीती बताई।

घटनास्थल पर मिले अहम सुराग
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस स्थान पर महिला के साथ दरिंदगी हुई थी वहां निरीक्षण किया गया। महिला के साथ दरिंदगी से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने आसपास का पूरा इलाका सर्च किया।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
21 कोई हुई घटना के आरोपियों की अभी तक पुलिस पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने घटना से जुड़े कई संदेहियों को राउंडअप किया है, जिनकी पीड़ित दंपती से पहचान करवाई जाएगी। इसकी आशंका है कि आरोपी स्थानीय थे जो वहां पार्टी कर रहे थे। दंपती को सुनसान स्थान पर पाकर घटना को अंजाम दिया।

  • गुढ़ थाना क्षेत्र में दंपती घूमने के लिए गए थे, जहां आधा आरोपियों ने गैंगरेप की घटना दर्जन को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं। विवेक सिंह, एसपी रीवा

 

 

Related Story
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन