Gurmeet Ram Rahim Singh: गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिनों के लिए फिर आएंगे जेल से बाहर

Gurmeet Ram Rahim Singh: सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिल गई है।

Vindhya Bhaskar
Published on: 21 Nov 2023 7:28 AM GMT
Gurmeet Ram Rahim Singh: गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिनों के लिए फिर आएंगे जेल से बाहर
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Gurmeet Ram Rahim Singh: सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिल गई है। मंगलवार सुबह वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में जा सकता है। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने जेल परिसर के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह तक आधिकारिक तौर पर मुख्यालय से जेल प्रशासन के पास पत्र आ सकता है।


गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। वाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा ये चुकी है। तीन दिन पहले राम रहीम ने पैरोल के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।


शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आउटर हिसार बाईपास, रुपया चौक से लेकर आईएमएमए तक छानबीन की। खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि राम रहीम मंगलवार सुबह बरनावा आश्रम जा सकता है। डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश छोड़कर आएगी।

Vindhya Bhaskar

Vindhya Bhaskar

Next Story