Current Date
Madhya Pradesh

Rewa News:15 यू-ट्यूब चैनल्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में प्रशासन

Published: October 25, 2024

रीवा। रीवा जिले के 15 से ज्यादा यूट्यूब चैनलों पर प्रशासन शक्त कार्रवाई करने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी चैनल सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (आईटी एक्ट) और सूचना प्रसारण मंत्रालय, RNI के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

जिले की 15 से ज्यादा यूट्यूबर पर जल्दी प्रशासन कार्रवाई कर उन्हें प्रतिबंध करने की तैयारी में है। इन यूट्यूब चैनलों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (आईटी एक्ट) एवं 2021 और सूचना प्रसारण मंत्रालय, आरएनआई के नियमों का पालन न करने का आरोप लगा है। प्रशासन का मानना है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय में पंजीकृत होने के बाद ही न्यूज़ चैनल कार्य कर सकते हैं। उसके लिए नियम और गाइडलाइन बनी हुई है। लेकिन यहां कोई भी गाइडलाइन को पूर्ण न कर मनमानी तरीके से कार्य कर रहे साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (आईटी एक्ट) एवं 2021 के नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। वीडियो में किस तरह के दृश्य दिखाए जाने हैं और कौन से नहीं दिखाई जाने हैं या मापदंड नहीं तय कर पा रहे हैं।

सूचना प्रसारण मंत्रालय से पंजीकृत होने चाहिए न्यूज़ चैनल को
न्यूज़ चैनल को सूचना प्रसारण मंत्रालय के नियमानुसार पंजीकृत होना चाहिए, उसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा किया जाता है और फिर लाइसेंस दिए जाते हैं, जिसकी अलग-अलग फीस निर्धारित है। लेकिन यूट्यूब चैनल बिना लाइसेंस के ही चैनल चला रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है।

यूट्यूब में स्वयं अपनी बात कहने का अधिकार और अभिव्यक्त की आजादी है। लेकिन किसी पर आरोप लगाना और अश्लिलताएं दिखाना यह नियम विरुद्ध है, इस पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

News प्रसारण व प्रकाशन के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय एवं RNI से पंजीकृत हो संस्थान
न्यूज़ दिखाने का अधिकार केवल सूचना प्रसारण मंत्रालय से पंजीकृत एवं आरएनआई से पंजीकृत संस्थाओं को है। जिन संस्थाओं का पंजीयन सूचना प्रसारण मंत्रालय एवं आरएनआई से है वही संस्थान संपादक की नियुक्त व संवाददाताओं के अधिकार कार्ड जारी कर सकती है। जबकि यूट्यूब पर चैनल चलाने वालों को यह अधिकार नहीं दिए गए हैं।

रीवा में कुछ यूट्यूब चैनल पर रूपये मागने के लग चुके है आरोप
जिले के कई यूट्यूब चैनल पर खबर ना दिखाने को लेकर रूपए मागने के भी आरोप लगे हैं। हालही में एक निजी हास्पिटल में हुई एक युवक की मौत के बाद खबर ना दिखाने को लेकर ₹2 लाख तक की मांग की गई थी, इतना ही नहीं कई खाद्यान्न की दुकाने, अवैध दारू बेचने वालो को संरक्षण देने के नाम पर, कोरेक्स, गाजा बेचवाने के नाम पर संरक्षण देने के लिये रूपये की मांग की जाती रहती है जिसके समय-समय पर वीडियो-आडियो भी वायरस होते रहे हैं। इतना ही नहीं गांव-गांव में झोलाछाप डॉक्टरों से अवैध वसूली, बंगाली डॉक्टर से अवैध वसूली, मेडिकल स्टोर पर कोरेक्स के नाम पर वसूली की जाती रहती है।

पिछले साल 747 वेबसाइट, 94 चैनल बंद हुए
राज्यसभा में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि देश विरोधी कंटेंट परोसने पर 2021-22 में करीब 94 YouTube चैनल और 19 सोशल मीडिया एकाउंट्स को बंद किया गया था। इसके साथ ही 747 URLs यानी वेबसाइटों को भी बंद किया गया है।

इन अकाउंट्स और चैनल्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलान के लिए किया जा रहा था। ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी।

Related Story
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
February 24, 2026 मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
February 24, 2026 एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया