कांग्रेस जनआक्रोश रैली: गणेश चर्तुथी में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली का रीवा में भाजपा विधायक के घर से श्रीगणेश
चुनाव के पहले 450 की रेसोई गैस पर जनता देगी समझदारी से जबावः अजय सिंह राहुल
रीवा। श्रीगणेश चर्तुथी में विंध्य में कांग्रेस ने अपनी जनआक्रोश यात्रा का शुभआरंभ रीवा में भाजपा सिरमौर विधायक दिव्यराज के फोर्ट रोड स्थित किला से किया है। इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने प्रेस कांफ्रेस भी की है। इसे लेकर एक बार राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया हैै। वहीं कांग्रेस ने फोर्ट रोड स्थित किला में महामृत्युजंय मंदिर से अपनी जनआक्रोश रैली का श्रीगणेश किया है। इस दौरान अजय सिंह राहुल ने कहा मैं शिव भक्त हूं और गणेश चर्तुथी में यह यात्रा प्रांरभ हो रही है। इसलिए इस पवित्र स्थान में सिद्धविनायक का आर्शीवाद लेकर यह यात्रा प्रांरभ की है।
इस दौरान किला परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा अब कांग्रेस की योजनाओं को भी हाईजैक कर रही है। लाड़ली लक्ष्मी और चुनावी साल के पहले रसोईगैस की कीमतों में गिरावट की है लेकिन जनता भाजपा के इस चुनावी रणनीति से वाकिफ हो चुकी है जनता में महंगाई के खिलाफ आक्रोश है जिसका जनता समय पर जबाव देगी। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कांग्रेस ने नारी सम्मान में महिलाओं को पंद्रह सौ रूपए प्रतिमाह देने और रेसोई गैस पांच सौ रूपए में देने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जहां लाड़ली बहनों को प्रतिमाह तीन हजार रूपए तक राशि ले जाने का सपना दिखा रही है। वही रसेाई गैस की कीमतें पांच की जगह साढ़े चार सौ में दे रही है। जबकि इन पांच सालों में भाजपा ने इन आम आदमी की कोई चिंता नहीं है।
आठ विधान सभा में जाएगी जनआक्रोश यात्रा
कांग्रेस की जनआक्रोश या़त्रा विंध्य में 19 से रीवा से प्रांरभ होकर सेमरिया विधान सभा जाएगी। इसके बाद 22 सितम्बर तक सभी आठ विधान सभा में यात्रा जाएगी है। 22 सितम्बर यात्रा रीवा से मोहनिया टनल से सीधी जिले में प्रवेश करेगी। इस जनआक्रोश या़ा का सभी विधानसभा में भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही इस दौरान कांग्रेस के नेता भाजपा के जन विरोधीनीति को लेकर आम सभा में बताएगीं। कांग्रेस भाजपा सरकार के विरूद्ध एंटीइंकनवेशी को भुनाने जन आक्रोश या़त्रा निकाल रही है।