Rewa Visit Delhi CM Arvind Kejriwal:आप की महारैली; सीएम अरविंद कजेरीवाल के आने से पहले ही शुरू हुआ विवाद, जानिए क्यों
मीडिया को पंजाब पुलिस ने रोका, स्थानीय प्रशासन कर मामले में हस्ताक्षेप
रीवा। विंध्य में आप की महारैली मेें रीवा पहुंच रहे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंतमान के आगमन के पहले ही विवाद शुरू हो गया है। दरअसल यह विवाद सतना हवाई पट्टी से ही विवाद शुरू हो गया है। विंध्य आ रहे है सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भीड़ गए। दरअसल सुरक्षाकर्मियांे ने सतना में उनसे मुलाकात करने को लेकर पहुंचे मीडियाकर्मी रोक दिया। वह मीडियाकर्मी से अधिकृत पास मांग रहे थें, वहीं आम आदमी पार्टी व स्थानीय प्रशासन ने इसे लेकर कोई अनुमति पास नहीं दिया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया।
बता दें कि आमआदमी पार्टी विंध्य में अपनी पहली महारैली से चुनावी शंखनाद करने जा रही है। इसके लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरंविद केजरीवाल आ रहे हैै। वह दिल्ली से सतना हवाई जहाज से पहुंचेगें। इसके बाद वह सड़क मार्ग से रीवा में आयोजित महारैली को एसएफ मैदान में संबोधित करेंगें। उनके सतना आगमन की खबर को लेकर बड़ी संख्या में सतना के मीडिकयाकर्मी चर्चा करने पहुंचे थें, लेकिन उन्हें सुरक्षाकारणों से रोक दिया गया है।
सतना से रीवा के लिए हुए रवाना
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंतमान दोनों एक साथ हवाई जहाज से सतना पहुंचे है इसके बाद वह अब रीवा के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए है। वह एक घंटे का सफर का सभा स्थल पहुंचेंगें। दोपहर 3 बजे वह मंच से सभा के संबोधित करेंगें। आप के लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता है। यही कारण है बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे रहें।
Next Story