Current Date
Madhya Pradesh

Russian woman sought help from PM Modi: मेरे पति को बचाओ… वो 200 टुकड़े कर देगा ! सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से मदद की गुहार, एमपी में हड़कंप

Published: October 13, 2024

Russian woman sought help from PM Modi: रूस में रहने वाले एनआरआई गौरव अहलावत की पत्नी काजिया ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. वहीं, गौरव के बेटे डेमियन अहलावत ने भी रूसी सरकार को पत्र लिखा है. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव पर घेरा है. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रूस की काजिया ने बताया कि उसके पति भारत में फंसे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है. अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मदद मांगने की योजना है. हालांकि, इस मामले में बेटे डेमियन अहलावत ने पहले ही रूसी सरकार को पत्र लिखा है.

दरअसल, आरोप है कि NRI गौरव अहलावत को इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी द्वारा बंधक बनाने और 200 टुकड़े करने की धमकी दी गई है. इस मामले में उनकी पत्नी काजिया ने चिंता जताई है. गौरव को धमकियां मिल रही हैं ऐसे में परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है. महिला ने वीडियो वायरल कर भारत सरकार से समर्थन मांगा है.

वीडियो में महिला की ये गुहार
काजिया ने बताया कि गौरव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है. अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मदद मांगने की योजना है. हालांकि, इस मामले में बेटे डेमियन अहलावत ने पहले ही रूसी सरकार को पत्र लिखा है. इन दिनों काजिया अपने दोनों बच्चों के साथ मास्को में हैं. वहीं से वीडियो जारी किया. कहा, ”पति गौरव को यहां से गए तीन माह हो गए हैं. हमारी उनसे सिर्फ फोन पर बात होती है. गौरव ने बताया कि उन्हें 200 टुकड़े करने की धमकी मिल रही है. हमें उनकी बहुत चिंता है. गौरव ने पीएम मोदी को मदद के लिए लेटर लिखा है”.

बेटे ने पिता के लिए पत्र में ये लिखा
वहीं, बेटे डेमियन ने पत्र में लिखा, ”मेरे पिता गौरव अहलावत, जो रूसी संघ के नागरिक हैं, 3 महीने से अधिक समय से भारत में हैं. मेरे बुजुर्ग दादा-दादी (उनके माता-पिता) भारत में रहते हैं. उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण पिता उनकी और पारिवारिक व्यवसाय की देखभाल करने के लिए भारत गए. लेकिन, मध्य प्रदेश के इंदौर की एक कंपनी ने धोखाधड़ी की. इसके बाद पिता को जान से मारने की धमकी दी है. वह अकेले हैं, उनकी मदद की जाए. दिल्ली और मुंबई में रूसी दूतावास की शाखाओं को मेरे पिता ने सूचित किया था, लेकिन, दुर्भाग्य से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिले हैं. कृपया मदद कीजिए”.

निवेश कार्यक्रम से उलझे एनआरआई
जानकारी के अनुसार, गौरव अहलावत ने पीएम मोदी के दिल्ली के निवेश कार्यक्रम से प्रभावित होकर इंदौर में कारोबारी संजय जैसवानी के साथ निवेश किया. आरोप है कि बाद में संजय ने गौरव के साथ धोखाधड़ी की और उन्हें तीन दिन तक बंधक बनाकर भी रखा. इस मामले में पुलिस को शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई. मंगलवार को गौरव अहलावत कलेक्टर की जनसुनवाई में भी मदद के लिए पहुंचे थे. उन्होंने बताया था कि उनके साथ करोड़ों के शेयर्स की धोखाधड़ी हुई और उन्हें तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा.

भारत की छवि खराब हो रही
उधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को टैग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं मध्य प्रदेश में निवेशकों को हतोत्साहित कर सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब कर सकती हैं. यह मामला अब स्थानीय प्रशासन और पुलिस के ध्यान में है और रूसी दूतावास ने भी इस मामले में मदद का अनुरोध किया है.

Related Story
‘लाश के साथ रेप’ के आरोप से मचा राजनीतिक बवाल, कांग्रेस विधायक के बयान पर उठे सवाल
September 10, 2026 ‘लाश के साथ रेप’ के आरोप से मचा राजनीतिक बवाल, कांग्रेस विधायक के बयान पर उठे सवाल
Dubai: Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh; मध्यप्रदेश उपलब्ध करवा रहा दुनिया की सबसे सस्ती बिजली, 2.17 पैसे प्रति यूनिट : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
September 9, 2026 Dubai: Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh; मध्यप्रदेश उपलब्ध करवा रहा दुनिया की सबसे सस्ती बिजली, 2.17 पैसे प्रति यूनिट : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर घमासान, मरीजों की भीड़ से लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति तक उठे सवाल
September 8, 2026 रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर घमासान, मरीजों की भीड़ से लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति तक उठे सवाल
सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया
September 8, 2026 सागर : प्रशासन ने स्वीकारीं 13 मौतें; जहरीली शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच, बंडा SDM-SDOP को हटाया
कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
August 20, 2026 कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
August 20, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
August 20, 2026 MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’