BGMI is back in india: फिर से कर सकेंगे चिकन डिनर, भारत BGMI से बैन हटाने के लिए तैयार, जानिए गेम में क्या हुआ बदलाव!

BGMI is back in india: प्राप्त जानकारी के अनुसार BGMI गेम से सरकार ने 3 महीने के लिए अस्थायी रूप से बैन हटा लिया है। बताया जा रहा है कि इन तीन महीनों में सरकारी अधिकारी BGMI ऑपरेशन्स को एनालाइज और मॉनिटर कर गेम पर विचार करेंगे।

Manish Mishra
Published on: 22 May 2023 1:43 PM GMT
BGMI is back in india: फिर से कर सकेंगे चिकन डिनर, भारत BGMI से बैन हटाने के लिए तैयार, जानिए गेम में क्या हुआ बदलाव!
X

फिर से कर सकेंगे चिकन डिनर, भारत BGMI से बैन हटाने के लिए तैयार, जानिए गेम में क्या हुआ बदलाव!

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

BGMI is back in india: पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में पबजी गेम ने कापी पॉपुलर हुआ है। बता दें कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की जल्द ही भारत में वापसी होगी। इसको लेकर BGMI डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टन के CEO सीन ह्यूनिल सोहन ने बैन हटाने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। कंपनी के सीईओ ने कहा कि BGMI के ऑपरेशन्स को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए हम भारत के अधिकारियों के बहुत आभारी है।

उन्होंने आगे बात साझा करते हुए अपने इंडियन गेमिंग कम्युनिटी को आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की जल्द वापसी की घोषणा की।

इंडियन गेमिंग ईकोसिस्टम के प्रति प्रतिबद्ध

क्राफ्टन के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन ने कहा कि क्राफ्टन इंक में हम इंडियन गेमिंग ईकोसिस्टम के प्रति वचनबद्ध हैं। आगे उन्होंने गेमिंग के लिए भारत को प्रथम रखने की बात बताई। उन्होंने कहा कि हमारे नजरिए में हमेशा भारत प्रथम रहा है। जो हमारे सभी प्रयासों की नींव के रूप में काम करता है। सीईओ ने आगे कहा कि हम इंडियन गेमिंग बिजनेस में निवेश करने डेवलपमेंट और इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले एक इकोसिस्टम को विकसित करने में विश्वास रखते हैं। आगे उन्होंने लोकल डेवलपर्स से टेक्निकल यूज को बढ़ावा देने के बारे में बताया। अंत में उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम स्किल्स और एंप्लोयमेंट अवसर के लिए इंडियन टैलेंट को पहचानते हैं।

3 महीने के लिए हटा पबजी से बैन

प्राप्त जानकारी के अनुसार BGMI गेम से सरकार ने 3 महीने के लिए अस्थायी रूप से बैन हटा लिया है। बताया जा रहा है कि इन तीन महीनों में सरकारी अधिकारी BGMI ऑपरेशन्स को एनालाइज और मॉनिटर कर गेम पर विचार करेंगे। इसके बाद यदि इस अवधि में ये गेम देश के किसी भी नियम का उल्लंघन करता नजर आता है तो इस पर फिर से बैन लगा दिया जा सकता है। लेकिन यह बिना किसी परेशानी सरकारी जांच प्रक्रिया को पास कर लेता है तब इस गेम से पूर्ण प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।

कई बदलाओं के साथ BGMI लौटेगा भारत में

रिपोर्ट के अनुसार भारत में फिर से लॉन्च होने से पहले BGMI में कई बदलाव करने की सूचना है। दरअसल गेम इसबार 24×7 गेम-प्ले पर प्रतिबंध लगाने के लिए इन-बिल्ट टाइमर फीचर के साथ लाया जाएगा। वहीं गेम में हिंसक ग्राफिक्स को हटाए जाने की सूचना है।

पिछले साल जुलाई में बैन हुआ था BGMI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI को जुलाई 2022 में भारतीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के कारण इसे भारत में बैन कर दिया गया था। वहीं इस गेम को एपल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से भी हटाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार भारत में गेम के बैन होने से पहले देश में गेम के यूजर्स की संख्या 1 साल के अंदर 100 मिलियन के आंकड़े को क्रोस कर गई थी। आपको बता दें कि सितंबर 2020 में पबजी बैन के बाद 2021 में BGMI को भारत में दोबारा लॉन्च हुआ था।

Manish Mishra

Manish Mishra

Next Story