Suryakumar Yadav Video: तिलक वर्मा के मुंह में सुर्या ने डाला ये चीज, फ्लाइट में सभी खिलाड़ी लगे हंसने, देखिए वीडियो

Suryakumar Yadav Video:सुर्या द्वारा प्रैंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो पर मुंबई के फैंस मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Manish Mishra
Published on: 26 May 2023 7:20 AM GMT
Suryakumar Yadav Video: तिलक वर्मा के मुंह में सुर्या ने डाला ये चीज, फ्लाइट में सभी खिलाड़ी लगे हंसने, देखिए वीडियो
X

 तिलक वर्मा के मुंह में सुर्या ने डाला ये चीज, फ्लाइट में सभी खिलाड़ी लगे हंसने, देखिए वीडियो

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo


GT VS MI: लखनऊ के खिलाफ बुधवार को मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रनों से जीत दर्ज कर क्वालीफायर-2 के लिए प्रवेश कर चुकी है। वहीं शुक्रवार यानी आज मुंबई की टीम गुजरात से क्वालीफायर-2 मैच में भिड़ने वाली है। इसी बीच सुर्याकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

बता दें कि लखनऊ के खिलाफ जीत के साथ मुंबई की टीम गुजरात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं सफर के दौरान सुर्या ने तिलक वर्मा से एक प्रैंक कर दिया। सुर्या द्वारा प्रैंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो पर मुंबई के फैंस मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सुर्या ने तिलक के मुंह में निचोड़ा नींबू

आपको बता दें कि सुर्या द्वारा प्रैंक का यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सुर्याकुमार यादव अपने साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के साथ मजेदार प्रैंक किया है। बता दें कि फ्लाइट में तिलक वर्मा सो रहे थे तभी सुर्या ने एयरहोस्टेस से एक नींबू लेते हैं। फिर सुर्या शांति से सो रहे तिलक वर्मा के मुंह में नींबू निचोड़ देते हैं। वीडियो में सुर्या की शरारत से तिलक वर्मा जाग जाते हैं। वे सुर्या से कहते हैं कि क्या है इसमें। इस मजेदार मजाक से फ्लाइट में मौजूद सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं।

एलिमिनेट मुकाबले में मुंबई का लखनऊ के खिलाफ 81 रनों से जीत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को चेपॉक क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला गया। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 81 रनों से हार का स्वाद चखाया। मैच में लखनऊ मुंबई के 182 रनों के लक्ष्य का पिछा करते हुए 101 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

Manish Mishra

Manish Mishra

Next Story