big accident : अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत, सड़क से 50 फीट नीचे गिरी कार
फिल्म जगत से फिर एक दुखद खबर सामने आई है फिल्म इंडस्ट्री की जानी पहचानी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
फिल्म जगत से फिर एक दुखद खबर सामने आई है फिल्म इंडस्ट्री की जानी पहचानी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वैभवी उपाध्याय के फैंस को जब इस बात खबर लगी तो हर कोई चोंक गया।
अभिनेत्री वैभवी की मौत
दरसल बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की वादियों में घूमने आईं थीं। वही कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के सिधवा में सोमवार को एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट नीचे गिर गई। जो गाड़ी गिरी उसमे अभिनेत्री थी। वही हादसे में टीवी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई।
टीवी इंड्स्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री
वही बताया जा रहा है कि जब वह औट से बंजार की तरफ जा रही थीं तो सिधवा के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट नीचे गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जय सुरेश को निकाला गया और बंजार अस्पताल भेजा गया। वैभवी टीवी इंड्स्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया था। वैभवी को बड़ी पहचान सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से मिली थी।