Current Date
Madhya Pradesh

रीवा में सामूहिक रेप कांड पकड़े गए आरोपीयों ने बताई घटना के पीछे की यह वजह

Published: October 25, 2024

रीवा। रीवा जिले के गुढ़ थानांतर्गत पति को पेड़ में बाधकर रेप करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की टीम लगी हुई है।
पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए है। रेपकांड में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह नशे की हालत में थे। इसी कारण इस घटना को अंजाम दे बैठे। वहीं दो दिन का मामले को दबाने पर पुलिस अधिकारियों की फजीहत हो रही है। इसके लेकर प्रदेश तक राजीति गरमा गई है।

सरकार इवेंट और विज्ञापन से बाहर ही नहीं निकल पा रही है, अपराधियों के हाथ में प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 
इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का शर्मिंदा और शर्मसार करता मामला सामने आया है।

खबर के मुताबिक़ नवविवाहित दंपति पिकनिक मनाने समीप के क्षेत्र में गये थेए जहां पाँच बदमाशों ने पहले पति से मारपीट की और फिर पति के सामने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदों ने बलात्कार का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप कराने की कोशिश की।

मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के बावजूद सरकार का ध्यान कहीं और है। बहन.बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस प्रशासन क़ानून व्यवस्था बनाये रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जो कि खुद गृहमंत्री भी हैंए प्रदेश को अपराधियों के हाथों सुपुर्द कर चुके हैं। हर तरफ़ अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। सरकार इवेंट और विज्ञापन से बाहर ही नहीं निकल पा रही है।

मैं सरकार से माँग करता हूँ कि हर जिले में दुष्कर्म की वारदातों को रोकने के लिये पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से कारगर योजना बनायें और सूचनाध्ख़ुफ़िया तंत्र को मज़बूत करते हुए घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की पहल करें।

प्रदेश में जंगल राज: जीतू पटवारी
पेड़ में बांधकर पति के सामने पत्नी के साथ सामूहिक रेप की घटना को दबाने पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हर रोज प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेटियाँ दुष्कर्म का शिकार हो रही है।

प्रदेश में जंगल राज है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जी को एक नया विभाग बना देना चाहिए “जंगलराज विभाग”।

पर्यटन क्षेत्र है भैरव मंदिर
बताया जा रहा है कि यह गुढ़ स्थित भैरव बाबा मंदिर पर्यटन क्षेत्र है। जहां पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार काम कर रही है। यहां बड़ी संख्या में लोग जाते है लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। परिणाम स्वरूप इस तरह की घटनाएं होती है। इसके पहले नईगढ़ी के बहुती जल प्रपात में पति पत्नी के साथ इस तरह की घटना हुई थी।

 

 

 

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?