Current Date
Madhya Pradesh

The Vibrant Vindhya: श्रीअन्न के साथ महकेंगे विंध्य के बघेली व्यंजन; इंदरहर की कढ़ी, बरा-मुगौरा और पूरी-गुराम का स्वाद चखेंगे उद्योगपति

Published: October 22, 2024

The Vibrant Vindhya: रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव में आने वाले अतिथियों के लिए शानदार भोजन व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री और देश के बड़े उद्योगपतियों के लिए वीवीआईपी भोजन का खास ध्यान रखा गया है। इसमें मोटे अनाजों से बने विभिन्न व्यंजन शामिल होंगे। इस व्यवस्था को पर्यटन विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारी संभाल रहे हैं।

भोजन की सूची में विंध्य क्षेत्र के स्थानीय व्यंजनों का भी समावेश किया गया है। इसमें बरा-मुगौरा, रसाज और इंदरहर की कढ़ी, रिकमज, दाल पूरी एवं गुराम, बग्जा, महेरी सहित अन्य बघेली व्यंजन शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, मूंग और उड़द की दाल से बने कई विशेष व्यंजनों का भी समावेश किया जाएगा।

महुआ का लाटा भी विशेष आकर्षण बनेगा। इसके लिए सीधी के मझौली से आधा किलो के 1500 पैकेट मंगाए गए है। वहीं सतना के रामपुर बघेलान का प्रसिद्ध खुरचन भी परोसा जाएगा। मीठे आयटम में लौगलता को भी शामिल किया गया है। ज्वार-बाजरा के साथ ही कई तरह की रोटियां रहेंगी।

दक्षिण के साथ गुजराती व्यंजन भी गए
दक्षिण भारत के व्यंजनों के साथ गुजराती और पंजाबी डिशेज भी मेन्यू में हैं। राजस्थानी और हरियाणवी मिठाइयां भी अतिथियों को दी जाएंगी। कुछ कश्मीरी आयटम भी रखे गए हैं। कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होकर शाम करीब छह बजे तक चलेगा। इसके लिए सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन और समय- समय पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

वीवीआइपी के लिए विशेष डोम
मुख्यमंत्री और अन्य चिन्हित वीवीआइपी के लिए एक विशेष डोम तैयार किया गया है, जहां वे बैठकें करेंगे और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। यहां पर 50 से अधिक लोगों के एक साथ भोजन करने की व्यवस्था की गई है। हालांकि कुछ अतिथियों के लिए उनके ठहरने के स्थान पर भी भोजन का इंतजाम किया गया है। एक बड़ा डोम भोजन व्यवस्था के लिए निर्धारित है, जिसमें वीआइपी का भोजन परोसा जाएगा।

 

 

 

Related Story
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां