Current Date
Madhya Pradesh

The Vibrant Vindhya: रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में VIP अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुचने के लियें ई-रिक्शा

Published: October 22, 2024

The Vibrant Vindhya: रीवा में बुधवार को होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में पहली बार अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुचने के लियें ई-रिक्शा का उपयोग किया जाएगा। जिसमें अतिथियों को पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक ले जाएंगे। ऐसा वाहनों की संख्या को देखते हुए किया गया है। दरअसल रीजनल कांक्लेव में लगभग 4500 लोगों के आने का अनुमान है। अब तक 4000 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही है। यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा और शाम करीब 6 बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। एयरपोर्ट का हाल ही में लोकार्पण हुआ है।

इससे देश के बड़े उद्योगपतियों के आने की संभावना बढ़ी है। कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे राज्यों से कई प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी तय हो चुकी है।

पतंजलि ग्रुप के बालकृष्ण, डालमिया ग्रुप के पुनीत डालमिया, रिलायंस, हिंडालको, गोदरेज कंपनियों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।

प्रमुख होटलों के 1000 से अधिक कमरे बुक
अतिथियों के ठहरने के लिए शहर के प्रमुख होटलों में व्यवस्थाएं की गई है। प्रशासन ने करीब एक हजार कमरे सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकांश जगहों पर तय कर लिया गया है कि कौन कहां रुकेगा।

तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा पर जोर
सोमवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर ने कहा कि इस कॉन्क्लेव से रीवा संभाग के सभी जिलों को औद्योगिक विकास के महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में कई बड़े उद्योगपति और निवेशक शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भी इन उद्योगपतियों से क्षेत्र में औद्योगिक निवेश के लिए संवाद करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही बाहर आएंगे सीएम
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में रहेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही परिसर से बाहर जाएंगे। मुख्य समारोह में प्रवेश के लिए उद्योगपतियों को विशेष प्रवेश पत्र दिए गए हैं, जिससे आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री के लाउंज में केवल उन्हीं उद्यमियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनसे वन टू वन चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर में पत्रकारों से कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करेंगे।

वाहनों की पार्किंग के लिए टीआरएस कॉलेज परिसर में व्यवस्था की गई है, ताकि आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की भीड़ न हो। पार्किंग स्थल से ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है, जिससे अतिथियों को आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जा सके।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?