Current Date
Madhya Pradesh

BJP के असंतुष्ट 15 पार्षदों ने फिर बैठक कर संगठन की बढ़ाई टेंशन

Published: November 18, 2024

रीवा. भाजपा के पार्षदों में खेमेबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। जिन 15 पार्षदों ने हाल ही में आयोजित निगम परिषद की बैठक का बायकाट किया था, वह एक बार फिर काफी हाउस में बैठक कर चर्चा में आ गए हैं। इन पार्षदों की बैठक का फोटो भी वायरल हुई है। जिसके बाद से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें वही लोग मौजूद रहे हैं जो गत दिवस परिषद की बैठक में नहीं आए थे।

इन पार्षदों की ओर से बैठक के संबंध में बोलने से इंकार किया गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस एवं अन्य द्वारा इसे भाजपा के भीतर बगावत बताकर चुटकी ली जा रही है। भाजपा पार्षद दल के नेता दीनानाथ वर्मा के नेतृत्व में 15 पार्षदों ने यह कहते हुए परिषद की बैठक से दूरी बनाई थी कि यहां पर कुछ भी मांग रखने का कोई मतलब नहीं निकल रहा है। लगातार सभी अपने वार्डों के विकास की बातें करते हैं लेकिन उस पर कोई अमल नहीं होता। नाराजगी नगर निगम के अधिकारियों के साथ परिषद अध्यक्ष के प्रति भी थी। क्योंकि वह भी कोई कार्यवाही करवा पाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

प्रदेश सरकार की वकालत

परिषद की बैठक का बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जाहिर करने वाले पार्षदों ने अपने दल के प्रति पूरी निष्ठा जाहिर की है और कहा है कि कोई यदि अफवाह फैला रहा है तो वह निराधार है। वार्ड के विकास के लिए बात कर रहे हैं। इन पार्षदों से अब तक परिषद अध्यक्ष या फिर संगठन ने बात नहीं की है। नगर निगम के अधिकारियों के रवैए से वह नाराज चल रहे हैं। रविवार को हुई बैठक इसलिए भी चर्चा में है कि इसमें वही पार्षद मौजूद रहे जो परिषद की बैठक में नहीं गए थे।

उप मुयमंत्री ने काम का दिया आश्वासन: असंतुष्ट चल रहे पार्षदों ने उप मुयमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से भी अपनी बात बताई है और कहा है कि वार्ड का विकास नहीं हो पा रहा तो स्थानीय लोगों का दबाव बढ़ रहा है। इस पर शुक्ला ने कहा है कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, कोई काम रुकावट नहीं बनेगा। यदि ऐसी स्थिति आती है तो सीधे हमसे बात करें। बताया जा रहा है कि इस आश्वासन के बाद ही सभी पार्षद फिर से एक साथ बैठे और आगे की रणनीति तैयार की है।

Related Story
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा

Leave a Comment