Current Date
Madhya Pradesh

आधी रात 6 नशेड़ियों ने मंदिर में घुसकर 3 जैन मुनियों को पीटा, सभी 6 गिरफ्तार

Published: April 15, 2025

Madhya Pradesh. नीमच जिले में तीन जैन मुनियों पर लूट के इरादे से रविवार रात 12 बजे बदमाशों ने हमला कर दिया। श्वेतांबर जैन संत शैलेष मुनि, बलभद्र मुनि और मुनींद्र मुनि सिंगोली से नीमच विहार कर रहे थे। कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए रुक गए। तभी 3 बाइक से चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के 6 बदमाश आए। मंदिर के बाहर शराब पी। मुनियों से रुपए मांगने लगे। मुनि ने कहा-हमारे पास भौतिक संसाधन नहीं हैं, तो उन्हें लाठियों से बुरी तरह पीटा। एक घायल मुनि जैसे-तैसे सड़क तक पहुंचे और लोगों से मदद मांगी। फिर बड़ी तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी राजू, बाबू शर्मा, गणपत नायक, कन्हैयालाल, गोपाल व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। आक्रोशित जैन समाज ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

रात में नहीं ली दवा, इलाज से भी इनकार
घायल मुनियों को सिंगोली अस्पताल ले जाया गया। यहां दर्द होने के बाद भी उन्होंने परंपरानुसार रात में दवा लेने व इलाज कराने से इनकार कर दिया। सोमवार सुबह जैन स्थानक भवन में इलाज हुआ। विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कलेक्टर हिमांशु चंद्र, एसपी अंकित जायसवाल ने मुनियों का हालचाल जाना।

पुलिस पर गंभीर आरोप: श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गीय जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, संतों पर हमले के मामले में सिंगोली पुलिस के अफसरों ने शुरू से ही सहयोग नहीं किया। मर्यादित व्यवहार भी नहीं किया।

Related Story
‘असली और नकली हिंदू’ की जंग: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सख्त तेवर
January 30, 2026 ‘असली और नकली हिंदू’ की जंग: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सख्त तेवर
‘बलमजी हॉट लागेला…’ पर अक्षरा सिंह का दिलकश अंदाज, फैंस हुए दीवाने
January 30, 2026 ‘बलमजी हॉट लागेला…’ पर अक्षरा सिंह का दिलकश अंदाज, फैंस हुए दीवाने
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी पर 11.5 करोड़ की ठगी का आरोप, पति समेत कई लोगों पर मामला दर्ज
January 30, 2026 भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी पर 11.5 करोड़ की ठगी का आरोप, पति समेत कई लोगों पर मामला दर्ज
Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah dispute: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, ‘Shahi Eidgah’ शब्द हटाने की मांग
January 30, 2026 Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah dispute: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, ‘Shahi Eidgah’ शब्द हटाने की मांग
मिड-डे मील से बिगड़ी 22 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सभी की हालत स्थिर
January 30, 2026 मिड-डे मील से बिगड़ी 22 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सभी की हालत स्थिर
गांधी पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, ‘रघुपति राघव राजाराम’ के भजन से किया नमन
January 30, 2026 गांधी पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, ‘रघुपति राघव राजाराम’ के भजन से किया नमन
बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स छूट से लेकर नई ट्रेनों तक, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान; मध्यम वर्ग, किसान, यात्री और बुजुर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत
January 30, 2026 बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स छूट से लेकर नई ट्रेनों तक, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान; मध्यम वर्ग, किसान, यात्री और बुजुर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत
बारामती विमान हादसा: समय-आधारित जांच जारी, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने दी जानकारी, फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति पर बोले मंत्री, एयरस्ट्रिप के उपयोग को बताया कारण
January 30, 2026 बारामती विमान हादसा: समय-आधारित जांच जारी, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने दी जानकारी, फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति पर बोले मंत्री, एयरस्ट्रिप के उपयोग को बताया कारण
UGC सुनवाई: भेदभाव रोकने से जुड़े यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे; जाति का नया जंजाल रोका, हस्तक्षेप न किया तो खतरनाक असर, समाज बंटेगाः सीजेआई
January 30, 2026 UGC सुनवाई: भेदभाव रोकने से जुड़े यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे; जाति का नया जंजाल रोका, हस्तक्षेप न किया तो खतरनाक असर, समाज बंटेगाः सीजेआई
सीधी में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: रेत और गिट्टी माफिया पर चली कार्रवाई
January 29, 2026 सीधी में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: रेत और गिट्टी माफिया पर चली कार्रवाई

Leave a Comment