Current Date
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh Water Corporation: जल निगम में 311 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी से अरबों के ठेके!

Published: May 22, 2025

विंध्य भास्कर, रीवा। मध्यप्रदेश जल निगम में ठेके देने की प्रक्रिया में बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता बीके माला ने शासन के साथ ही ईओडब्ल्यू के मुयालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया है कि जल निगम और बैंक अधिकारियों की साठगांठ से 311 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी प्रस्तुत कर ठेकेदार कंपनियों ने अरबों रुपए की पेयजल परियोजनाओं के ठेके हासिल किए हैं।

बैंक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
शिकायतकर्ता माला ने आरोप लगाया कि उक्त फर्जी बैंक गारंटी को वैध ठहराकर संबंधित बैंक अधिकारियों ने भी अपनी भूमिका निभाई, जिससे शासन को करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस मामले में बिन्दुवार जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। अधिकांश बैंक गारंटी कोलकाता की बैंक शाखाओं से बनाई गई है।

शिकायतकर्ता ने लिखा है कि यह घोटाला एक संगठित सिंडिकेट द्वारा अंजाम दिया गया है। इसमें जल निगम के कुछ अधिकारियों, संबंधित बैंकों के कर्मचारियों और ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध है। सामान्य प्रक्रिया में बैंक गारंटी का सत्यापन आवश्यक होता है, लेकिन इस मामले में केवल ईमेल से मिली मंजूरी के आधार पर ठेकेदारों को कार्य सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में तीरथ गोपीकॉन लिमिटेड और एमपी बावरिया लिमिटेड, अंकित कंस्ट्रक्शन के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं। इन कंपनियों को दो वर्ष पूर्व पेयजल परियोजनाओं के लिए ठेके दिए गए थे और परियोजना लागत की 10 प्रतिशत राशि की गारंटी भी मांगी गई थी, जो शिकायत के अनुसार फर्जी पाई गई है।

शराब ठेके में हो चुकी है एफआइआर
फर्जी बैंक गारंटी के जरिए रीवा एवं आसपास के अन्य जिलों में शराब के ठेके लेने का मामला भी बीके माला उजागर कर चुके हैं। इसमें कुछ दिन पहले ही ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें जिला आबकारी अधिकारी के साथ ही मोरबा के सहकारी बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर के साथ ही शराब के ठेकेदारों के नाम शामिल हैं।

Related Story
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’

Leave a Comment