Current Date
Madhya Pradesh

बसंत पंचमी पर ग्वारीघाट में भव्य नर्मदा महाआरती; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना

Published: January 24, 2026

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जबलपुर के प्रसिद्ध ग्वारीघाट में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार शाम माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक किया, दीपदान किया और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। घाट पर मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई महाआरती
नर्मदा महाआरती शाम 7 बजे ओंकार ध्वनि के साथ प्रारंभ हुई। इससे पहले स्वस्ति-वाचन और वैदिक श्लोकों के बीच माँ नर्मदा की पूजा संपन्न कराई गई। घाट पर दीपों की रोशनी, धूप-दीप और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने पूरे विधि-विधान से आरती में भाग लेकर माँ नर्मदा का आशीर्वाद लिया।

श्रद्धालुओं ने हाथों में दीपक लेकर “नर्मदे हर” के जयकारों के साथ आरती में सहभागिता की, जिससे ग्वारीघाट आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

नर्मदा जयंती आयोजनों की हुई शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेश में नर्मदा जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की भी औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनरेखा हैं और उनके संरक्षण व स्वच्छता के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद उज्जैन में माँ क्षिप्रा की पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने माँ नर्मदा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा नर्मदा जयंती और गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

स्वच्छ नर्मदा का लिया गया संकल्प
महाआरती के समापन पर 15 वर्षीय तेजस्विनी दुबे ने मंच से सभी उपस्थित लोगों को माँ नर्मदा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नर्मदा केवल नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। इस पहल को लोगों ने सराहा और सामूहिक रूप से स्वच्छता का संकल्प लिया।</p>

विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती मल्लिका नड्डा, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी घाट पर पहुंचे और आरती में शामिल हुए।

रोड-शो के दौरान हुआ भव्य स्वागत
महाआरती से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने झंडा चौक से ग्वारीघाट तक रोड-शो किया। इस दौरान नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर दोनों नेताओं का स्वागत किया। सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
रोड-शो में लोक निर्माण मंत्री, महापौर, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

बसंत पंचमी पर ग्वारीघाट में भव्य नर्मदा महाआरती
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जबलपुर के प्रसिद्ध ग्वारीघाट में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार शाम माँ नर्मदा की महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ नर्मदा का दुग्धाभिषेक किया, दीपदान किया और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। घाट पर मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई महाआरती
नर्मदा महाआरती शाम 7 बजे ओंकार ध्वनि के साथ प्रारंभ हुई। इससे पहले स्वस्ति-वाचन और वैदिक श्लोकों के बीच माँ नर्मदा की पूजा संपन्न कराई गई। घाट पर दीपों की रोशनी, धूप-दीप और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने पूरे विधि-विधान से आरती में भाग लेकर माँ नर्मदा का आशीर्वाद लिया।

नर्मदा जयंती आयोजनों की हुई शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेश में नर्मदा जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की भी औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवनरेखा हैं और उनके संरक्षण व स्वच्छता के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद उज्जैन में माँ क्षिप्रा की पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने माँ नर्मदा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा नर्मदा जयंती और गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

स्वच्छ नर्मदा का लिया गया संकल्प
महाआरती के समापन पर 15 वर्षीय तेजस्विनी दुबे ने मंच से सभी उपस्थित लोगों को माँ नर्मदा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नर्मदा केवल नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। इस पहल को लोगों ने सराहा और सामूहिक रूप से स्वच्छता का संकल्प लिया।

विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती मल्लिका नड्डा, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी घाट पर पहुंचे और आरती में शामिल हुए।

रोड-शो के दौरान हुआ भव्य स्वागत
महाआरती से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने झंडा चौक से ग्वारीघाट तक रोड-शो किया। इस दौरान नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर दोनों नेताओं का स्वागत किया। सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। रोड-शो में लोक निर्माण मंत्री, महापौर, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Related Story
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
February 24, 2026 मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
February 24, 2026 एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया

Leave a Comment