Current Date
National

तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति को एक ऐसे मोड़ पर खड़ा कर दिया है, जहाँ सत्ता की चाबी अब राजभवन के विवेक और संवैधानिक व्याख्याओं के बीच फंसी नजर आ रही है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन 'जादुई आंकड़े' 118 से महज 10 कदम दूर रुक गई है।

Published: May 8, 2026

TVK Alliance Politic: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 108 सीटें जीतने वाली विजय की पार्टी TVK बहुमत से अभी 10 सीट दूर है। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा है, जिससे संवैधानिक बहस भी तेज हो गई है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीती है। हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई। प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर विजय ने तैयारी तेज कर दी है और इसको लेकर दो बार राज्यपाल से भी मुलाकात की है।

बता दें कि टीवीके के पास 108 विधायक है और कांग्रेस ने विजय का समर्थन किया है। इस तरह कांग्रेस और टीवीके के पास कुल 113 विधायक है। अभी बहुमत के लिए 5 और विधायकों की आवश्यकता है।

विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल ने विजय से कहा है कि सरकार बनाने का निमंत्रण देने से पहले उन्हें 118 विधायकों का समर्थन दिखाना होगा। राज्यपाल कार्यालय ने यह भी जानना चाहा कि और कौन-कौन सी पार्टियां औपचारिक रूप से TVK का समर्थन कर रही हैं।

वहीं अब इस घटनाक्रम ने पुराने संवैधानिक विवाद को फिर जीवित कर दिया है कि क्या राज्यपाल किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाने से पहले बहुमत का प्रमाण मांग सकते हैं, या फिर सबसे बड़ी पार्टी को पहले मौका देना चाहिए और बहुमत बाद में विधानसभा में साबित करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने कई फैसलों में कहा है कि बहुमत की असली परीक्षा विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में ही हो सकती है, राजभवन में नहीं। लेकिन अदालत ने यह भी माना है कि राज्यपाल को यह देखने का सीमित अधिकार है कि सरकार बनाने का दावा करने वाली पार्टी के पास बहुमत हासिल करने की प्रथम दृष्टय संभावना है या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसलों जैसे एसआर बोम्मई केस (1994), रमेश्वर प्रसाद केस (2006), शिवसेना बनाम केंद्र सरकार (2019) और सुभाष देसाई केस (2023) में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्यपाल बहुमत का अंतिम फैसला नहीं कर सकते, लेकिन वे समर्थन पत्र और गठबंधन के दावों जैसे दस्तावेज देखकर प्रारंभिक संतुष्टि जरूर बना सकते हैं।

विजय के सामने मुश्किल!
तमिलनाडु की स्थिति इसलिए कठिन मानी जा रही है क्योंकि TVK अभी भी बहुमत से दूर है। हालांकि वीसीके, CPI और एमएनएम जैसी पार्टियों ने सार्वजनिक रूप से विजय का समर्थन किया है, लेकिन 118 विधायकों का औपचारिक समर्थन अभी सामने नहीं आया है।

Related Story
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

Leave a Comment