Current Date
Madhya Pradesh

रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त

Published: June 26, 2026

रीवा/भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश में दो बड़े वित्तीय अनियमितता मामलों में कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी और दस्तावेज जब्त किए हैं। एक कार्रवाई रीवा और जबलपुर में सड़क निर्माण कार्यों में फर्जी बिलों के जरिए सरकारी भुगतान लेने के मामले में की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई भोपाल की एक एजुकेशन सोसायटी से जुड़े वित्तीय घोटाले में की गई, जहां करीब 3.97 करोड़ रुपये नकद और करोड़ों रुपये के सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।

सड़क निर्माण में फर्जी बिटुमिन बिलों से सरकारी धन की हेराफेरी, एजुकेशन सोसायटी पर भी ईडी की बड़ी कार्रवाई

रीवा के ठेकेदार पर ईडी का शिकंजा
ईडी ने बताया कि 19 जून को रीवा और जबलपुर में सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदारों और उनके सहयोगियों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा एवं जबलपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई।

जांच में सामने आया कि ठेकेदार के.के. सोहगौरा और उनके सहयोगियों ने मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDA) की परियोजनाओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कथित मिलीभगत कर सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले बिटुमिन और अस्फाल्ट कार्यों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी भुगतान प्राप्त किया।

55.60 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों का खुलासा
ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के नाम से जाली एवं मनगढ़ंत चालान तैयार कर करीब 55.60 करोड़ रुपये के फर्जी बिल प्रस्तुत किए गए। इन फर्जी बिलों के आधार पर सरकारी धन का अवैध भुगतान प्राप्त किया गया, जिससे सरकारी राजकोष को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचा।

तलाशी के दौरान 23.50 लाख रुपये नकद, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा 2.93 करोड़ रुपये की बैंक शेष राशि एवं सावधि जमा (एफडी) का पता लगाकर उन्हें फ्रीज कर दिया गया है।

भोपाल में एजुकेशन सोसायटी पर भी बड़ी कार्रवाई
ईडी ने 23 जून को राजधानी भोपाल में एक एजुकेशन सोसायटी से जुड़े आरोपियों और संस्थाओं के 12 परिसरों पर भी सर्चिंग की। इनमें आवासीय परिसर, कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, ट्रस्ट और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल थे।

जांच में पाया गया कि सोसायटी द्वारा छात्रों से वसूली गई फीस, छात्रवृत्ति की राशि तथा बैंकों से लिए गए ऋण को संबंधित ट्रस्टों, कंपनियों और आरोपियों के नियंत्रण वाली अन्य संस्थाओं में डायवर्ट किया गया।

करीब चार करोड़ नकद और 3.45 करोड़ के सोने के आभूषण बरामद
ईडी के अनुसार, सर्चिंग के दौरान विभिन्न परिसरों से 3.97 करोड़ रुपये नकद, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस, ERP एवं Tally डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड तथा संपत्ति संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा 3.45 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

ईडी ने दोनों मामलों में जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन

Leave a Comment