Current Date
National

India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

Published: August 15, 2026

New Delhi, August 15, 2026: भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित करेंगे। समारोह को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लाल किले पर पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष का समारोह राष्ट्रीय गीत की 150 वर्षों की विरासत को समर्पित है। साथ ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवा शक्ति की भूमिका को भी प्रमुखता दी जा रही है।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद होगा ध्वजारोहण

लाल किले पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री संयुक्त इंटर-सर्विसेज एवं दिल्ली पुलिस गार्ड का निरीक्षण करेंगे। गार्ड ऑफ ऑनर में सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के जवान शामिल होंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर समारोह स्थल पर पुष्पवर्षा भी करेंगे।

2500 कैडेट गाएंगे ‘वंदे मातरम्’

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद करीब 2,500 एनसीसी कैडेट और माय भारत स्वयंसेवक ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। ज्ञानपथ पर बैठे प्रतिभागियों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ शब्दों की आकृति भी बनाई जाएगी।

समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 5,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में 1,500 से अधिक लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े बैंड प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Story
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
August 15, 2026 PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
August 15, 2026 India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त

Leave a Comment