Current Date
Madhya Pradesh

MP University Vice Chancellor: तीन नवगठित विवि को मिले नए कुलगुरु; नवगठित तीन विश्वविद्यालयों के प्रथम कुलगुरुओं के नामों के आदेश जारी

Published: October 26, 2024

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश के नवगठित तीन विश्वविद्यालयों के लिए तीन कुलगुरुओं के नामों पर मुहर लगा दी है। इन तीनों विश्वविद्यालयों में खरगोन, गुना और सागर के नाम शामिल हैं।

क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन, क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना, रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के प्रथम कुलगुरूओं की नियुक्ति कर दी है। तीनों कुलगुरूओं का कार्यकाल 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो, रहेगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार ने तय किया है कि विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे। सरकार ने कुलपति पद का नाम बदलकर कुलगुरु किया है। इसे पहले ही कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है।

क्रांतिसूर्य टंट्या भील विवि खरगोन के कुलगुरु डॉ. मोहनलाल कोरी बने
राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने क्रातिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरु आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय भोपाल के फार्मेसी विभाग के निदेशक एवं सदस्य, पी.सी.आई, नई दिल्ली डॉ. मोहन लाल कोरी को नियुक्त किया है।

क्रांतिवीर तात्या टोपे विवि गुना के कुलगुरु की जिम्मेदारी डॉ. किशन यादव को
राज्यपाल ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना का कुलगुरु बुंदेलखण्ड पी.जी. कॉलेज, झांसी (उ.प्र.) के राजनीति विज्ञान विभाग एवं शोध केन्द्र के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. किशन यादव को नियुक्त किया है।

रानी अवन्तीबाई लोधी विवि सागर के कुलगुरु का दायित्व डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को
कुलाधिपति पटेल ने रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर का कुलगुरु प्रोफेसर जी.एस. कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड इकनॉमिक्स, जबलपुर (म.प्र.) डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया है।

Related Story
‘असली और नकली हिंदू’ की जंग: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सख्त तेवर
January 30, 2026 ‘असली और नकली हिंदू’ की जंग: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सख्त तेवर
‘बलमजी हॉट लागेला…’ पर अक्षरा सिंह का दिलकश अंदाज, फैंस हुए दीवाने
January 30, 2026 ‘बलमजी हॉट लागेला…’ पर अक्षरा सिंह का दिलकश अंदाज, फैंस हुए दीवाने
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी पर 11.5 करोड़ की ठगी का आरोप, पति समेत कई लोगों पर मामला दर्ज
January 30, 2026 भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी पर 11.5 करोड़ की ठगी का आरोप, पति समेत कई लोगों पर मामला दर्ज
Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah dispute: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, ‘Shahi Eidgah’ शब्द हटाने की मांग
January 30, 2026 Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah dispute: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, ‘Shahi Eidgah’ शब्द हटाने की मांग
मिड-डे मील से बिगड़ी 22 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सभी की हालत स्थिर
January 30, 2026 मिड-डे मील से बिगड़ी 22 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सभी की हालत स्थिर
गांधी पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, ‘रघुपति राघव राजाराम’ के भजन से किया नमन
January 30, 2026 गांधी पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, ‘रघुपति राघव राजाराम’ के भजन से किया नमन
बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स छूट से लेकर नई ट्रेनों तक, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान; मध्यम वर्ग, किसान, यात्री और बुजुर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत
January 30, 2026 बजट 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स छूट से लेकर नई ट्रेनों तक, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान; मध्यम वर्ग, किसान, यात्री और बुजुर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत
बारामती विमान हादसा: समय-आधारित जांच जारी, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने दी जानकारी, फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति पर बोले मंत्री, एयरस्ट्रिप के उपयोग को बताया कारण
January 30, 2026 बारामती विमान हादसा: समय-आधारित जांच जारी, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने दी जानकारी, फायर ब्रिगेड की अनुपस्थिति पर बोले मंत्री, एयरस्ट्रिप के उपयोग को बताया कारण
UGC सुनवाई: भेदभाव रोकने से जुड़े यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे; जाति का नया जंजाल रोका, हस्तक्षेप न किया तो खतरनाक असर, समाज बंटेगाः सीजेआई
January 30, 2026 UGC सुनवाई: भेदभाव रोकने से जुड़े यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे; जाति का नया जंजाल रोका, हस्तक्षेप न किया तो खतरनाक असर, समाज बंटेगाः सीजेआई
सीधी में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: रेत और गिट्टी माफिया पर चली कार्रवाई
January 29, 2026 सीधी में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: रेत और गिट्टी माफिया पर चली कार्रवाई

Leave a Comment