Current Date
Madhya Pradesh

Rewa Airport: रीवा से भोपाल हवाई यात्रा का शेड्यूल जारी, किराये पर असमंजस

Published: November 8, 2024

Rewa Airport News. रीवा एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवाओं को लेकर लगातार उठ रही मांगों के बीच फ्लाईबिग कंपनी ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल जारी कर दिया। साथ ही टिकट की बुकिंग भी गुरुवार दोपहर बाद शुरू की। इसमें सबसे अधिक नजर किराए पर थी। 999 रुपए में रीवा से भोपाल तक की यात्रा कराने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। कंपनी की वेबसाइट पर पहले रीवा से भोपाल का किराया 1999 रुपए और भोपाल से रीवा तक का किराया 999 रुपए दिखाया गया।

कंपनी की वेबसाइट पर दोपहर बाद रीवा एयरपोर्ट से बुकिंग का ऑप्सन दिखा

  • भोपाल से सुबह 8 बजे रवाना होकर 10.5 बजे रीवा।
  • रीवा से सुबह 10.35 बजे रवाना होकर 11.30 बजे खजुराहो।
  • खजुराहो से 11.5 बजे रवाना होकर 12 बजे रीवा।
  • रीवा से 12.30 बजे रवाना होकर 2.35 बजे भोपाल।

सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए कि रीवा से भोपाल तक किराया में छूट देने की बात हुई थी लेकिन उल्टा किया गया है। भोपाल से रीवा आने वाले यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा। कुछ देर बाद दोनों तरफ से आने-जाने का किराया 999  रुपए दिखने लगा।

इसके बाद फिर पहले जैसी स्थिति बन गई। देर शाम दोनों ओर से आने-जाने का किराया 1999 रुपए कर दिया गया। इस कारण लोगों में किराए को लेकर देर रात तक कंफ्यूजन बना रहा।

जुराहो का शेड्यूल और किराया

रीवा से खजुराहो के लिए भी हवाई सेवा का शेड्यूल जारी हुआ है। इसमें दोनों ओर से किराया 999 रुपए कंपनी की वेबसाइट पर बताया जा रहा है। इस कारण यह भी लोगों ने कहा कि किराए को लेकर स्थिति स्पष्ट होना चाहिए। रीवा से लखनऊ के बीच भी प्लेन चलाए जाने की घोषणा हुई थी लेकिन अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। रीवा, भोपाल, खजुराहो के बीच पांच दिन प्लेन चलाए जाने की बात कही गई है लेकिन शेड्यूल में इसका उल्लेख नहीं है। रीवा से खजुराहो का जो समय वेबसाइट पर दिया गया है, उसमें खजुराहो पहुंचने से पहले ही प्लेन के रीवा रवाना होने का समय बताया जा रहा है। इससे भी लोग कंफ्यूज हो रहे हैं।

 

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment