Current Date
NationalMadhya Pradesh

Diamond Jubilee Celebrations: राज्यपाल ने बीहर रिवर फ्रंट का किया लोकार्पण, रीवा के लिये अनुपम सौगात है बीहर रिवर फ्रंट – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Published: November 9, 2024

Diamond Jubilee Celebrations: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रीवा शहर के मध्य से प्रवाहित बीहर नदी के तट पर बनाये गये बीहर रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीहर रिवर फ्रंट रीवा के लिये अनुपम सौगात है। उन्होंने अनुष्ठानिक रीति से मंगलाचरण के बीच शिला पट्टिका का अनावरण कर रिवर फ्रंट जनता को समर्पित किया।

इससे पूर्व राज्यपाल जी का बीहर रिवर फ्रंट के मुख्य द्वार पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के प्रसिद्ध सुपारी से निर्मित विन्घ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया।

बीहर रिवर फ्रंट के लोकार्पण के उपरांत राज्यपाल मंगुभाई पटेल इलेक्ट्रिक कार में सवार होकर बीहर रिवर फ्रंट के पाथ वे से होकर पचमठा आश्रम पहुंचे। इलेक्ट्रिक कार में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राज्यपाल महोदय को रिवर फ्रंट के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में नदी के एक किनारे में 1600 मीटर लम्बाई का रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया है।

बीहर नदी के अविरल जल प्रवाह को देखकर राज्यपाल जी अविभूत हो गये। राज्यपाल ने पचमठा आश्रम पहुंचकर माँ बीहर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व से राज्यपाल जी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैमोर पर्वत से निकली बीहर सलिला के तट पर स्थित रीवा पचमठा का इतिहास अति प्राचीन है। जगदगुरू शंकराचार्य जी ने धर्म दिग्विजय अभियान के दौरान यहां प्रवास किया था।

आचार्य शंकर ने चारों दिशाओं में ज्योर्तिमठ, श्रृंगेरीमठ, गोवर्धनमठ तथा द्वारिकामठ की स्थापना की थी। उनकी परिकल्पना मध्यभारत में पाँचवे मठ की स्थापना की थी यह पाँचवा मठ है। पचमठा में चारों मठों की प्रतिकृति बनाकर इनका इतिहास प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल जी ने पचमठा का प्राचीनतम इतिहास जानकर कहा कि यहां आकर आध्यात्मिक एकात्म के उद्वीण की अनुगूंज ह्मदय में स्पंदित होती है।

राज्यपाल जी ने पचमठा आश्रम के अतिप्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उल्लेखनीय है कि बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण का निर्माण म.प्र. ग्रह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 25 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है।

इसके तहत नदी के वांये तट में बाबा घाट से कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लम्बे रिवर फ्रंट में ग्रेविटी बाल, पाथवे ग्रीन टी एरिया का निर्माण किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, संसाद  जनार्दन मिश्र, भाजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा संभ्रातजन उपस्थित रहे।

Related Story
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी

Leave a Comment