Current Date
Madhya Pradesh

MP NEWS: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गर्भवती पत्नी ने दी आत्मदाह की धमकी, सड़क पर सजाई चिता

Published: November 13, 2024

रीवा. सेमरिया में सोमवार को रंजिश में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपियो की पुलिस 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। वारदात के बाद से कस्बे में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मृतक के परिजन पूरी रात शव को सडक पर रखकर बैठे रहे। वहीं घटना के विरोध मंगलवार सुबह बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस बीच परिजनों ने सडक पर ही चिता सजाई और मृतक की गर्भवती पत्नी ने आत्मदाह की धमकी दी।

  • फूटा गुस्सा: युवक की हत्या के विरोध में बंद रहा सेमरिया, 24 घंटे शव लेकर धरने पर बैठे रहे परिजन
  • हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गर्भवती पत्नी ने दी आत्मदाह की धमकी, सड़क पर सजाई चिता

तनाव को देखते हुए कस्बा पुलिस छावनी तब्दील है और अधिकारी समझाइश देने में जुटे हैं। हालांकि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और टीआइ को हटाने की मांग पर अड़े हैं।

सेमरिया के अजय केवट (35) की मौसी का आरोपी हनुमान सिंह से जमीन विवाद चल रहा था। अपनी मौसी की मदद करने के लिए युवक ही थाने सहित अन्य कार्यालयों में लगातार शिकायत कर रहा था।

इसी रंजिश में सोमवार दोपहर आरोपियों ने चाकू मार दिया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव सडक पर रखकर जाम लगा दिया था।

रातभर पुलिस समझाइश देकर शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मंगलवार को घटना के विरोध में कांग्रेस ने सेमरिया बंद का आह्वान किया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

  • आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस, सभी की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़े
  • दो बच्चों के साथ धरने पर नौ माह की गर्भवती पत्नी भी बैठी रही, भारी पुलिस बल तैनात

पीड़ित के घर में 24 घंटे से नहीं जला चूल्हा
घटना से पीड़ित परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक की पत्नी नौ माह की गर्भवती है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी बच्चों के साथ ही पति के शव के पास 24 घंटे से ज्यादा समय से बैठी है। सोमवार से घर से चूल्हा नहीं जला है और भूख प्यास से बेहाल बच्चों को स्थानीय लोगों ने भोजन कराया।

लोगों में आक्रोश, नहीं मनाई छोटी दीपावली

जघन्य हत्याकांड के विरोध में सेमरिया में मंगलवार को छोटी दीपावली नहीं मनाई गई और न ही दीपक जले। त्योहार के बावजूद व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सडक पर शव रखकर धरना दे रहे परिजनों के बीच कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा सहित अन्य नेता पहुंचे और देर तक धरने पर बैठे रहे।

इस दौरान परिजनों ने बीच सडक पर ही चिता सजा दी, जिसमें पत्नी ने आत्मदाह की धमकी देकर सभी के होश उड़ा दिए। अधिकारियों ने समझाइश देकर किसी तरह शांत कराया। एहतियात के तौर पर आसपास के दर्जनभर थानों का बल मौके पर बुलाया गया है जो स्थिति को नियंत्रित रखने में जुटा है।

मृतक के परिजनों ने हनुमान सिंह सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 6 लोगों को नामजद किया है लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर जताया आक्रोश
घटना में पुलिस को लेकर भी लोगों में खासा आक्रोश है। आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे थे। परिजनों का कहना है कि कई बार थाने में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई।

परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी अवनीश पांडेय को हटाने की मांग को लेकर 24 घंटे से भी ज्यादा समय से शव सडक पर रखकर धरने पर बैठे हैं।

टीआई को सात दिन की छुट्टी पर भेजा, रात में कराया पोस्टमार्टम
धरना स्थल पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने विधायक सहित परिजनों से चर्चा की। वे आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे थे। एएसपी ने तत्काल टीआई को सात दिन के लिए छुट्टी पर भेज दिया। वहीं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर शाम आंदोलन समाप्त हो गया। रात में सेमरिया में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

सेमरिया में युवक की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजन व स्थानीय लोग कुछ मांगों को लेकर जाम लगाए हैं। स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है
विवेक लाल, एएसपी रीवा

  • पांच बार परिजन शिकायत दर्ज करवाने थाने गए थे, लेकिन कोइ कार्रवाई नहीं की गई। पांच साल तक सेमरिया में जो गुंडागर्दी का राज रहा, इसका परिणाम है कि एक बहन विधवा हो गई। अपराधियों को संरक्षण देने वाले टीआई को यहां से तत्काल हटाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अभय मिश्रा, विधायक सेमरिया

 

Related Story
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’

Leave a Comment