Current Date
Madhya Pradesh

मोहन सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर व एसपी सहित भाजपा नेताओं के यहां हो रही बिजली की चोरी! जानिए कैसे

Published: November 13, 2024

रीवा। इन दिनों बिजली के बिल ने आम लोगों को पेरशान कर रखा। बिजली कंपनी चोरी रोकने अब स्मार्ट मीटर लगा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने दौरान पत्रकार वार्ता यह दावा किया है कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार यानि सीएम डिप्टी सीएम विधायकों सांसदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा भाजपाई नेताओं पर आरोप लगाया है। यहां तक इसी को देखते हुए इनके घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगे है। जबकि आम लोगों के यहां लगे स्मार्ट मीटर के बाद लोगों को बिजली बिल मनमानी तरीके से आ रहे है।

  • मोहन सरकार सहित भाजपाइयों के घर नहीं लगे स्मार्ट मीटर.. शिव सिंह
  • जल्द ऊर्जा मंत्री सार्वजनिक करें सूची
  • बिजली चोरी रोकने नहीं लगे स्मार्ट मीडर

अफसरों के घरों में दो तरह की सप्लाई

राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया कि सिविल लाइन स्थित कलेक्टर,आईजी और एसपी के मकान में अवैध बिजली के उपयोग करने विद्युत कंपनी के अधिकारियों ने दो तरह की सप्लाई कर रहे है एक तो मीटर कनेक्शन के माध्यम से और दूसरी सप्लाई सीधे विद्युत लाइन से बिना मीटर के की जा रही है। इनमें जहां मीटर कनेक्शन के कुछ चुंनिदा कमरों को बिल आ रहा है। जबकि सीधे दूसरे लाइन से उनके घरों में एससी और मोटर पंप चल रहे है, जिससे कि घरों में गार्डेन की सिंचाई होती है। इससे इनके बिजली बिल कम आ रहे है। ऐसी स्थिति मंत्री और भाजपा जन प्रतिनिधियों के यहां इस दोहरे मापदंड से जनता बिजली बिल देने के बाद अवैध चोरी के मामले में पिस रही है। वहीं अधिकारी व सफेदपोश नेता बिजली चोरी के बाद भी माैज में है।

स्मार्ट मीटर को लेकर सवाल

इस दौरान उन्होंने विद्युत कंपनी के द्वारा लगाए जा रहे है स्मार्ट मीटर की योजना को लेकर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 6 माह में 20 जिलों में 25 लाख स्मार्ट मीटर लगे है। जिसमें राजधानी भोपाल सहित डिप्टी सीएम का गृह जिला रीवा भी शामिल है जहां लगभग 30 हज़ार स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। बावजूद इनके यहां मीटर नहीं लगा। यदि सरकार ने इनके यहां मीटर लगाए है तो इनकी सार्वजनिक सूची जल्द उर्जा मंत्री जारी करें।

जल्द ऊर्जा मंत्री सूची सार्वजनिक करें

शिव सिंह ने यह भी कहा कि सुना हूं कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बहुत ईमानदार हैं उनसे आग्रह है कि एक सप्ताह के अंदर सीएम डिप्टी सीएम विधायकों सांसदों स्वयं अपना एवं अन्य जनप्रतिनिधियों भाजपाई नेताओं के आवास एवं कार्यालयों की यह सूची सार्वजनिक करें कि स्मार्ट मीटर लगा है कि नहीं तो कब से लगा है उनके घरों में कुल कितने कनेक्शन हैं एवं कितने कनेक्शनों में मीटर लगे हैं तथा महीने में कितना विद्युत बिल आता है सार्वजनिक करें अन्यथा यह प्रमाणित माना जाएगा कि मोहन सरकार जनता के जेब में सीधे डाका डाल रही है

Related Story
महंगाई पर काबू पाने के लिए सख्ती, होम और वाहन लोन की EMI बढ़ने की संभावना
October 7, 2026 महंगाई पर काबू पाने के लिए सख्ती, होम और वाहन लोन की EMI बढ़ने की संभावना
सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
September 25, 2026 सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
September 24, 2026 चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
September 24, 2026 चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
September 24, 2026 MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
September 24, 2026 SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह

Leave a Comment