Current Date
Madhya Pradesh

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती: धरती आबा बिरसा मुंडा की जिलेभर में मनाई जयंती, संघर्ष को किया याद

Published: November 16, 2024

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जिलेभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में जनजातीय अधिकारों के लिए अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ उनके संघर्ष को याद कर नमन किया गया।

  • उलगुलान के नायक मुंडा को किया नमन दिखाए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उलगुलान (विद्रोह) के नायक के श्रद्धांजलि देकर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

बिरसा मुंडा विचार मंच ने मनाई बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

समाज के उत्थान के लिए शिक्षा और नशामुक्ति जरूरी
रीवा. बिरसा मुंडा विचार मंच ने मानस भवन के बगल के मैदान में जयंती समारोह आयोजित किया। मुख्य वक्ता डॉ. सकेतबर्धन बौद्ध बीएचयू और डॉ. संजय मौर्य राष्ट्रीय आलोक मिशन रहे। अध्यक्षता कोल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल कोल ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी, त्योंथर जनपद अध्यक्ष मीनू देवी आदिवासी, राजेश कोल प्रदेश सचिव कोल प्राधिकरण, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सिंह एवं बौद्ध भिक्षु रहे। मुख्य वक्ता डॉ. मौर्य ने बिरसा मुंडा द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

वहीं डॉ. साकेत ने कहा कि समाज को शिक्षित और संगठित करने के लिए मिलकर प्रयास करें। बिरसा मुंडा विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर राजकुमार शास्त्री और उनकी टीम ने गीत के माध्यम से चेतना जागृत की। कार्यक्रम में सेवाराम सन्नेही, बृजेश कोल, शशिकांत कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, धनपत कोल, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, बच्चू सिंह, सचिन कुशवाहा, मुकद्दर अहमद, शक्ति सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप कुशवाहा सहित जिलेभर से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया


रीवा. धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार में आयोजित समारोह का प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में जनजातीय वर्ग के लोगों को बुलाकर उनको संबंधित योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाना था, लेकिन कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारी ही उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमारे लिए मार्गदर्शक है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर बालेन्दु पाण्डेय, क्षेत्र संयोजक रूचि तिवारी आदि उपस्थित रहे।

सिकलसेल: प्रदेश का पहला सेंटर रीवा में शुरू

रीवा. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गांधी स्मारक चिकित्सालय रीवा में प्रदेश के पहले शासकीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर प्रीनेटल डायग्नोसिस ऑफ हीमोग्लोबिनोपैथीज का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। यह केंद्र विशेषकर जनजातीय समूह के नागरिकों में रक्तजनित वंशानुगत विकारों के शोध, जांच एवं नैदानिक चिकित्सकीय परीक्षण के लिए समर्पित रहेगा। सिकिलसेल एनीमिया नियंत्रण के लिए 80 लाख 67 हजार 135 लोगों की स्क्रीनिंग कर मप्र देश में शीर्ष स्थान पर है। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. एचपी सिंह, डॉ. यत्नेश त्रिपाठी अन्य सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।

पीएमश्री कॉलेज में मनाई बिरसा मुंडा जयंती


रीवा. प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ज्योति कबीर पासा पार्षद ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें बिरसा मुंडा के रास्ते पर चलकर छुआछूत, जातिवाद को छोडकऱ आगे सोचने के जरूरत है। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. विवेक वर्मा, प्रो. रविंद्र नाथ तिवारी, डॉ. भारतेन्दु मिश्रा ने अपनी बात रखी। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव के महाप्रतीक

रीवा. जनजातीय अध्ययन केन्द्र अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कांतिकारी बिरसा मुंडा का जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य व विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह परिहार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय अध्ययन केन्द्र के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुशवाह ने की। बिरसा मुंडा जयंती समारोह एवं गुरुनानक के प्रकाश पर्व पर मुख्य अतिथि प्रो. आचार्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव के महान प्रतीक हैं। उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ संघर्ष किया, जेल की यातनाएं सहीं और एक महान जन जागरण के नायक बने। प्रो. कुशवाह ने कहा, बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में सर्वव्यापी ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. चन्द्रप्रकाश पटेल एवं संचालन डॉ. बारेलाल जैन ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनुनाग मिश्र, डॉ. निशा पटेल, रामकृपाल साकेत तथा विभाग के शोध छात्र एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

जनजातीय समाज की समरसता भारतीय संस्कृति का आधार
गढ़ी. त्योंथर के ग्राम सूती के शासकीय विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ तिवारी रहे। अध्यक्षता गोंदकला के पूर्व सरपंच अच्छेलाल कोल ने की और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार कोल, गंगा प्रसाद द्विवेदी, गढ़ी मंडल के अध्यक्ष समीर सिंह, सरोज कोल रहे। विधायक ने कहा कि साल 2021 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की परंपरा का सूत्रपात किया है। उनका यह निर्णय सराहनीय है। कहा कि जनजातीय समाज का अपनापन और समरसता ही हमारी संस्कृति और सभ्यता का आधार है। इस दौरान आदिवासी अस्मिता के प्रतीक तीर कमान एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भेंट कर विधायक का सम्मान किया गया। इसके पहले आदिवासी समाज के युवकों ने पीला गमछा पहनकर बाइक रैली निकाली।

आदिवासी समाज ही है देश का मूल निवासी
जवा. आदिवासी समाज के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के जवा ब्लॉक अंतर्गत आदिवासी बस्ती चंदवा प्लाट में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि सरपंच संघ के सरंक्षक चक्रधर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि बलराम कोल, सुग्रीव, अमृत व मंगल कोल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बताया कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 में वर्तमान झारखंड के रांची के ग्राम उलिहातु में एक किसान परिवार में हुआ था। इस अवसर पर सच्चिदानंद पांडे, राजदुलारी विश्वकर्मा, प्रभात साहू, शीवेन्द केवट, सुग्रीव कोल, विटोल देवी कोल, चंदा वर्मा, मानिक मास्टर, बालेन्द्र सिंह अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Related Story
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन

Leave a Comment