Current Date
National

बीजेपी शुरू करेगी ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रव्यापी अभियान, तिरंगा यात्रा की योजना

Published: May 12, 2025

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत देशभर में ‘नागरिक तिरंगा यात्रा फॉर नेशनल सिक्योरिटी’ आयोजित होगी। बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि यह अभियान 11 मई से शुरू हो चुका है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को बढ़ावा देना है।

इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, सांसद, निर्वाचित प्रतिनिधि और सभी स्तरों पर पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर, 7 मई को शुरू हुआ, जिसमें भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इस अभियान में 100 से अधिक आतंकी मारे गए। बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तिरंगा यात्रा को राज्य, जिला और तहसील स्तर पर आयोजित करने की रणनीति बनी। यात्रा में केंद्रीय मंत्री, सांसद और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सिद्दीकी ने कहा, “यह अभियान सेना का मनोबल बढ़ाएगा और यह संदेश देगा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।”

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment