Current Date
Madhya Pradesh

रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज का कायाकल्प कर प्रदेश का आदर्श कॉलेज बनाएंगेः उप मुख्यमंत्री

Published: November 9, 2024

Diamond Jubilee Celebrations: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज Rewa के तीन दिवसीय हीरक जयंती समारोह का सुभारंभ शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज का कायाकल्प कर इसे आदर्श कॉलेज बनाया जाएगा। कॉलेज के पूरा छात्र होने के नाते वे इसे विशेष रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही रीवा के विकास के लिए जहां से भी धनराशि लाने की आवश्यकता होगी वह लाई जाएगी।

  • इंजीनियरिंग कॉलेज का तीन दिवसीय हीरक जयंती समारोह प्रारंभ

उन्होंने कहा, हीरक जयंती में डॉ. अब्दुल कलाम के चाद मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एएस पिल्लई भी शामिल हो रहे हैं। उनका मार्गदर्शन सबको नई ऊर्जा देगा। आयोजन की बेहतर तैयारियों के लिए एल्यूमिनी एसोसिएशन और कॉलेज के अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि रीवा का कॉलेज नई ऊंचाइयां छुएगा। शुक्ल ने रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज व अल्ट्राटेक कंपनी के बीच एडवांस टेक्निकल शिक्षा के संबंध में किए गए एमओयू को छात्रों के लिए लाभदायी बताया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य, एल्युमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस शर्मा, प्राचार्य बीके अग्रवाल, प्रो. डीके सिंह, प्रो. संदीप पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण
शुक्ल ने 167 लाख की लागत से 180 सीटर सेमिनार हाल का लोकार्पण किया। उन्होंने 6 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास व टेक्नालॉजी कम ओटू पार्क का भूमिपूजन भी किया। टेकफेस्ट 2024 प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न स्टालों में प्रदर्शित उत्पादों व तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों के प्रदर्शित गाडल को देखा तथा उनके विषय में जानकारी ली।

कृषि से लेकर रक्षा तक भारत की इंजीनियरिंग बढ़ा रही शान : डॉ. पिल्लई
इस अवसर पर पद्मश्री अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. ए.एस. पिल्लई ने कहा कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण कॉलेज है। उप मुख्यमंत्री भी इसी कॉलेज के पुरा छात्र हैं। इस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने बाले पुरा छात्र देश व विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाग रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत अऊत कृषि से लेकर अंतरिक्ष तक सफलता के नए आयाग स्थापित कर रहा है। अभी दुनिया के टॉप पांच देशों में शामिल भारत जल्द ही जर्मनी- जापान को पीछे छोड़ अमेरिका और चीन से भी आगे बढ़ने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत की चर्चा दुनिया में हो रही है। कहा कि रीवा के आसपास कृषि की संभावनाएं है। इसे तकनीकी से जोड़ें।

आज राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
हीरक जयंती सगरोह में शामिल होने राज्यपाल 9 नवम्बर की एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। राज्यपाल सुबह 9.15 बजे सूरत गुजरात से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11.45 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:10 बजे से 2.20 बजे तक सर्किट हाउस रीवा में रहेंगे। दोपहर 2.30 बजे शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा पहुंचकर कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के समापन के बाद शाम 4.30 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रस्थान कर शाम 4.20 बजे बीहर नदी के बाबाघाट पहुंचेंगे। बाबाघाट में आयोजित समारोह में बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। राज्यपाल साग 4.35 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 450 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राज्यपाल शाम 4.55 बजे रीवा एयरपोर्ट से वायुयान से प्रस्थान कर शाम 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment