Current Date
Madhya Pradesh

“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत

"राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मऊगंज के ग्राम सलैया खास में घोषणा की कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना और सिकल सेल उन्मूलन पर जोर देते हुए जनजातीय परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हितलाभ वितरण और जनजातीय नायकों का सम्मान भी किया गया।"

Published: February 26, 2026

मऊगंज। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मऊगंज जिले के हनुमना जनपद अंतर्गत सुदूर जनजातीय ग्राम सलैया खास पहुंचे। यह मऊगंज जिले के गठन के पश्चात राज्यपाल का प्रथम प्रवास था, जिसे लेकर समूचे क्षेत्र और विशेषकर जनजातीय समुदाय में भारी उत्साह देखा गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर ‘धरती आबा ग्राम सलैया’ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत की और स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान जनजातीय संस्कृति की झलक पेश करते हुए पारंपरिक शैला एवं कर्मा नृत्य से राज्यपाल का आत्मीय स्वागत हुआ।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। पढ़-लिख कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। इसलिए शिक्षा के महत्व को समझते हुए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मुहैया कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जनजातीय व गरीब वर्ग के लोगों को प्राथमिकता से दिलाने का कार्य किया जाना चाहिए ताकि वह देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर भागीदार बन सकें। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अल्प आयु में ही देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना आदिवासियों के उत्थान के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के तहत 18 विभागों द्वारा उनकी योजनाओं का लाभ जनजातीय परिवारों को मिलेगा। राज्यपाल जी ने आदिवासी युवाओं का आह्वान किया कि वह शिक्षित होकर अपने समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें क्योंकि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए इस योजना से लाभ लेकर बराबरी का दर्जा प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाएं विकास की राह पकड़ चुकी हैं। उनमें आत्मविश्वास तो बढ़ा ही है साथ ही महिला सशक्तिकरण का भी उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।

राज्यपाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोगों दी जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग स्वास्थ्य विभाग, अनुसूचित जनजाति, विभाग, शिक्षा विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रदर्शनी लगाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, पोषण अभियान, लाडली बहना, योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी गई। साथ ही शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार की जानकारी देने के लिए स्टॉल में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां तथा आहार का प्रदर्शन किया गया। विद्युत विभाग द्वारा सोलर रूफटॉप योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और समाधान योजना की जानकारी हितग्राहियों को दी गई। विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि समाधान योजना के तहत बकाया भुगतान बिजली बिल भुगतान पर प्रथम चरण की समय सीमा 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। योजना के तहत 80 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जा रहा है जिसका लाभ उपभोक्ता उठा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में आयुष्मान योजना और सिकल सेल रोग में काउंसलिंग के महत्व की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा प्रमुख रूप से प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकसित भारत जी राम जी के तहत 125 दिनों के रोजगार गारंटी, एक बगिया मॉं के नाम की जानकारी दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल परीक्षण, जल जनित रोगों से बचाव एवं भूजल संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई।

मऊगंज जिले का प्रथम प्रवास
श्री पटेल ने कहा कि यह उनका मऊगंज जिले का प्रथम प्रवास है। यहां जनजातीय समुदाय के बड़ी संख्या में लोग निवास कर रहे हैं। उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। श्री पटेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को साधुवाद दिया जिनके प्रयासों से देश में सिकल सेल उन्मूलन के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सिकल सेल की जांच की जाकर तथा जनजातीय समाज में जागरूकता फैलाकर इसके उन्मूलन के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना से टीवी पीड़ित मरीज को पोषण किट का वितरण किया गया है जिससे वह नियमित दवाई तथा पौष्टिक आहार लेकर टीवी रोग से मुक्ति पा सकेंगे। राजपाल जी ने कहा कि उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ समाज के गरीब वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों से आह्वान किया कि जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कृत संकल्पित रहे। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल देश के ऐसे प्रथम व्यक्ति हैं जिन्होंने सिकल सेल बीमारी की पहचान व उसकी जांच के लिए कार्य प्रारंभ किया। वह इसके उन्मूलन के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। उनके मार्गदर्शन से इस अनुवांशिक बीमारी को 2047 तक जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी। श्री मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में करोड़ों आदिवासियों की जिंदगी को बचाने का कार्य देश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मऊगंज जिले की एक-एक इंच भूमि संचित होगी। नलजल योजना से हर घर को स्वच्छ जल मिलेगा। पीएम आवास का हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिलेगा और सभी के समन्वित प्रयास से यह जिला आदर्श जिले के तौर पर स्थापित होगा। सांसद श्री मिश्र ने सलैया आदि सेवा केंद्र तक की सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का जनजातीय पारंपरिक नृत्य शैला एवं कर्मा से स्वागत हुआ। भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राखी द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान की राज्यपाल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि सभी विद्यालयों में राखी द्वारा वंदे मातरम गीत प्रस्तुतीकरण कराएं ताकि बच्चे इसे कंठस्थ कर सकें। राज्यपाल ने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सिंह का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया।

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मऊगंज के सलैया खास में ग्रामीणों से किया संवाद
शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की राज्यपाल मंगुभाई पटेल मऊगंज जिले में अपने प्रथम प्रवास के तहत हनुमना विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलैया खास पहुंचे। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों और शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों व स्थानीयजनों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल श्री पटेल सबसे पहले ग्राम पंचायत सलैया खास के आदि सेवा केंद्र पहुंचे। यहाँ उन्होंने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों के पोषण स्तर, स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समर्पण भाव से सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण आदि सेवा केंद्र परिसर में स्थित विशाल वट वृक्ष के नीचे आयोजित ग्रामीण चौपाल रही। इस दौरान सरपंच इंदरनिया कोल, समाजसेवी मोती लाल बेग, जगरनाथ कोल, राज कुमार गोड़ और सुदर्शन गोड़ से राज्यपाल ने संवाद किया। राज्यपाल ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाना है। उन्होंने अपील की कि लोग स्वयं जागरूक होकर आगे आएं और इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। राज्यपाल ने स्थानीय स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और कहा कि विकास की धारा हर घर तक पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। राज्यपाल के आगमन पर कलेक्टर संजय जैन एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात जिला पुलिस बल द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने एक बगिया मां के नाम योजना के हितग्राही सुशीला कोल, रामरती आदिवासी, श्यामवती कोल को स्वीकृति आदेश प्रदान किए। उन्होंने श्रीनिवास कोल, मंजू कोल, फुलवसिया कोल, रामकली कोल, निर्मला कोल को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत अमर सिंह गोड़ व रामदेव कोल को फूड बास्केट, महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के श्रेयांशी व कौशल्या सिंह मरकाम तथा रावेन्द्र पाल, ऋतिका विश्वकर्मा, आरएम विश्वकर्मा व अनुराग दाहिया को सिकल सेल कार्ड एवं श्रम विभाग के तहत अनुग्रह सहायता राशि का लाभ हितग्राहियों को वितरित किया गया। मऊगंज जिले में अभिनव पहल करते हुए वर्षा कोल को जल जीवन मिशन के तहत जल परीक्षण किट प्रदान की गई। इस अवसर पर जनजातीय नायकों मोतीलाल बैगा, सुदर्शन सिंह गोड़ व जगन्नाथ कोल का शॉल व श्रीफल से राज्यपाल जी ने सम्मान किया।

कार्यक्रम में विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, कुलगुरु राजेंद्र कुमार कुड़रिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, समाजसेवी डॉ. राजेंद्र मिश्र, सरपंच सलैया इंदरनिया कोल, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण, हितग्राही व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। राज्यपाल महोदय को जिला प्रशासन द्वारा सुपारी से बने गणेश जी तथा बहुती प्रपात का चित्र भेंट किया गया। आभार प्रदर्शन अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने किया।

 

Related Story
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी

Leave a Comment