Current Date
Madhya Pradesh

Indian Railways News: टिकट दलालों के विरुद्ध आरपीएफ ने की कार्रवाई, 12 करोड़ 9 लाख 64 हज़ार की रेल टिकट जब्‍त, 130 गिरफ्तार

Published: November 19, 2024

Indian Railways News। जबलपुर, रेल सुरक्षा बल, पश्चिम मध्य रेलवे द्वार अनाधिकृत रेल टिकट बनाने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन उपलब्ध” अभियान के तहत कार्यवाई निरंतर जारी है। इसी कड़ी में ऑपरेशन उपलब्‍ध के तहत माह जनवरी 2024 से 17 नवम्‍बर 2024 तक अवैध टिकटों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे एक्ट के तहत 113 प्रकरण दर्ज कर 130 व्‍यक्तियों की गिरफ्तारी करते हुए लगभग 12 करोड़ 9 लाख 64 हज़ार की रेल टिकट जब्‍त की गई।

रेल अधिनियम 143 के तहत, किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा रेलवे टिकटों का अवैध तरीके से व्यापार करना, अधिक दाम पर बेचना या अन्य किसी तरीके से टिकटों की कालाबाजारी करना कानूनी अपराध है। इस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाती है,  जिसमें 3 वर्ष तक के कारावास की सजा के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान है।

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत टिकट दलालों के विरुद्ध आरपीएफ कार्रवाई 

  • अवैध गतिविधियों पर रोक: टिकटों की कालाबाजारी और अवैध बुकिंग पर नियंत्रण।
  • रेलवे प्रशासन की पहल:  यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
  • कानूनी कार्रवाई:  दोषियों के विरुद्ध  कानूनी कार्रवाई जिसमें 3 वर्ष तक के कारावास की सजा के साथ-साथ जुर्माने का प्रावधान।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट केवल आधिकारिक रेलवे काउंटरों और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्मों से ही बुक करें। अवैध बुकिंग से बचने के लिए कृपया हमेशा अधिकृत स्रोतों से ही टिकट प्राप्त करें।

रेलवे सुरक्षा बल की यह कार्रवाई यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की सुनिश्चितता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment