Current Date
National

मेरी नसों में लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है: मोदी

Published: May 23, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली जनसभा में गुरुवार पाकिस्तान और आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया। सख्त शैली में पाकिस्तान को ललकारते हुए मोदी ने कहा कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। देश दुनिया ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है। पहलगाम आतंकी हमले के ठीक एक माह बाद पाक सीमा से लगते जिले में बोलते हुए मोदी ने कहा कि सीधी लड़ाई में बार-बार मुंह की खाकर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंक को हथियार बनाया।

पाकिस्तान, चीन और दुनिया को दिया संदेश

चीन-तुर्किए
कहा- जो हथियारों का घमंड करते थे, वे आज मलबे में दबे हैं। पाकिस्तान नाल एयरबेस को निशाना बनाकर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया, भारतीय सेना के अचूक निशाने से पाक का रहीमयार खान बेस तहस-नहस होकर आइसीयू में पड़ा है।
मायने: चीन, तुर्किए की मिसाइलें, ड्रोन व एयर डिफेंस सिस्टम भारत के आगे विफल

पाकिस्तान
कहा- हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी। आतंक का एक्सपोर्ट जारी रहा तो पाक को पाई-पाई के लिए मोहताज होना पड़ेगा। उससे न ट्रेड होगा और न ही टॉक, बात होगी तो पीओके पर।
मायने: भारत आतंक पर पाक से सख्ती से निपटेगा, उसके आर्थिक स्रोतों पर चोट होगी।

दुनिया
कहा- ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ आक्रोश नहीं समर्थ भारत का रौद्र रूप है। आतंक का फन कुचलने की यही रीति-नीति है यही नया भारत है..। दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है।
मायने: आतंक पर भारत की सख्त नीति में दुनिया का कोई दखल नहीं, हम अपने हिसाब से फैसले करेंगे।

कई बरसों से निर्दोष लोगों की हत्याएं करता था लेकिन वह एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा रहता है लेकिन लहू गरम रहता है। मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर बह रहा है। करीब 45 डिग्री तापमान वाली गर्मी में मोदी-मोदी…और भारत माता की जय के नारे लगाते लोगों के बीच मोदी ने कहा कि 22 अप्रेल के हमले के जवाब में हमारी बहादुर सेना ने 22 मिनट में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। हमने पहले घर में घुसकर वार किया और इस बार सीधे सीने पर प्रहार किया है।

वीरभूमि के तप से संयोग, एयर स्ट्राइक के बाद भी पहली सभा राजस्थान में..
मोदी ने कहा कि यह संयोग है कि पांच साल पहले बालाकोट में देश ने एयर स्ट्राइक की थी, उसके बाद मोदी की पहली जनसभा राजस्थान में ही सीमा पर हुई थी। उस समय कहा था मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मोदी ने कहा कि वीर भूमि का यह तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली सभा यहां हो रही है।

मोदी ने चेतावनी दी कि हिंदुस्तान का लहू बहाने वाले को कतरे-कतरे का हिसाब चुकाना पड़ेगा। आंतक का फन कुचलने की यही नीति, यही रीति है। भारत के लिए न्याय का अब यही स्वरूप है। मोदी ने साफ कहा कि भारत आतंक और उनके सरपरस्त से नए तीन सूत्री फार्मूले से निपटेगा और पाकिस्तान और उसकी अर्थव्यवस्था को इसकी कीमत चुकानी होगी। देशभक्ति का ज्वार, मोदी ने किया अभिवादन : पाकिस्तान और आतंकवाद को निशाने पर रखकर देश दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराने के मोदी इस अंदाज से लोगों में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी। सभा में लोग डेढ़ मिनट तक भारत माता की जय और मोदी के जयकारे लगाते रहे। मोदी भी रुके रहे और फिर सिर झुकाकर अभिवादन स्वीकार किया।

  • मोदी की हुंकार
    जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है।
    जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में दुबककर पड़े हैं।
    जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हैं।
    ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है।
    ये ऑपरेशन सिंदूर है, आक्रोश नहीं है, ये समर्थ भारत का रौद्ररूप है।
    आतंक का फन कुचलने की यही नीति-रीति है, यही नया भारत है..।
    हमारी सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाक घुटने टेकने को मजबूर कर दिया।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस इलाके में प्रधानमंत्री ने आंतकवाद के खिलाफ नए भारत के स्वरूप को भी गढ़ा। जनता को भी बताया.. प्रधानमंत्री ने भाषण के जरिए यह समझाने की कोशिश की, कि भारत अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलता। देश की सुरक्षा एजेंसियां आधुनिक तकनीक से लैस हैं और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है। भारत की सैन्य आत्मनिर्भरता के चलते कोई भी हमला अब देश को हिला नहीं सकता, बल्कि उसका तुरंत और सटीक, करारा जवाब दिया जाएगा। यह केवल एक राजनैतिक भाषण नहीं, बल्कि दुश्मनों को एक रणनीतिक चेतावनी भी है कि भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ करने की कोशिश उन्हें भारी पड़ेगी।

  • आतंक से निपटने के बताए तीन सूत्र
    01. भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब। समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी।
    02. एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है।
    03. आतंकवाद के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे। पाकिस्तान का खेल अब नहीं चलेगा।

देश में चल रहा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का महायज्ञ: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए देश में आज आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का बड़ा महायज्ञ चल रहा है। हमारे देश की सड़कें आधुनिक हों, एयरपोर्ट आधुनिक हों, रेल और रेलवे स्टेशन आधुनिक हों। इसके लिए पिछले 11 साल में अभूतपूर्व गति से काम किया गया है। इन कामों पर पहले जितना पैसा खर्च होता था उससे छह गुना ज्यादा पैसा खर्च किया जा रहा है। यह पैसा मजदूर, दुकानदार, फैक्ट्री वालों, रेत-बजरी-सीमेंट व ट्रंक-टैंपों चलाने वालों को मिलता है, रोजगार बढ़ता है।

मप्र के 6 स्टेशन का लोकार्पण
जनसभा से पहले मोदी नाल एयरबेस पहुंचे, जिसे पाकिस्तान ने नुकसान पहुंचने की कोशिश की। करणी माता के दर्शन कर देशनोक से नई ट्रेन रवाना की। सभा में देश के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इनमें मप्र के छह स्टेशन हैं। नर्मदापुरम स्टेशन के लोकार्पण समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि रहे।

इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के बाद किसान, युवा और सभी को लाभ होता है। हम एक साथ देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं। आज इनमें से 100 से अधिक ‘अमृत भारत स्टेशन’ बनकर तैयार हैं। आज दुनिया भी भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर हैरान है। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ बागडे, सीएम भजनलाल शर्मा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कानून मंत्री और स्थानीय सांसद अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मंचासीन रहे। सांसद मदन राठौड़, उप मुयमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मुयमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई मंत्री भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम से देश के कई राज्यों के राज्यपाल, मुयमंत्री, उपमुयमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पद्म पुरस्कारों से समानित नागरिक, सांसद और विधायकों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी वर्चुअली जुड़े रहे।

 

 

 

 

Related Story
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन

Leave a Comment